Breakingउत्तराखंडदेश-विदेशमनोरंजनयूथशिक्षासामाजिकस्पोर्ट्स

94% अंक लाकर चमकी शांभवी लोहनी, साईं सृजन पटल ने किया सम्मानित

 देहरादून(अंकित तिवारी)। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 12वीं परीक्षा में 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट सफलता हासिल करने वाली मेधावी छात्रा शांभवी लोहनी को साईं सृजन पटल द्वारा सम्मानित किया गया। आर.के.पुरम जोगीवाला स्थित पटल कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में संयोजक प्रो. के. एल. तलवाड़ ने शांभवी को सम्मान चिन्ह भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

शांभवी ने पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय मोहकमपुर, देहरादून से कॉमर्स स्ट्रीम में परीक्षा उत्तीर्ण करते हुए विद्यालय में टॉप स्थान प्राप्त किया। उन्होंने अर्थशास्त्र में 99 प्रतिशत तथा बिजनेस स्टडीज एवं अकाउंटेंसी में 95-95 प्रतिशत अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट परिचय दिया।

शांभवी ने बताया कि वह भविष्य में कंपनी प्रबंधन एवं बिजनेस स्टडीज के क्षेत्र में उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहती हैं। पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी उनकी विशेष रुचि है। वह टेबल टेनिस की उत्कृष्ट खिलाड़ी हैं तथा नेशनल गेम्स में भी प्रतिभाग कर चुकी हैं।

साईं सृजन पटल मैगज़ीन के उप संपादक अंकित तिवारी एवं सह संपादक अमन तलवाड़ ने भी शांभवी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर शांभवी की माता अर्चना लोहनी, इंसाइडी क्रिएटिव मीडिया की डायरेक्टर नीलम तलवाड़ तथा सीईओ अक्षत सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button