Breakingउत्तराखंडदेश-विदेशयूथशिक्षासामाजिक

कर्णप्रयाग महाविद्यालय में वैदिक अध्ययन पर हुआ ज्ञानवर्धक व्याख्यान

कर्णप्रयाग(अंकित तिवारी)। डॉ. शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कर्णप्रयाग में उच्च शिक्षा व्याख्यानमाला के अंतर्गत सोलहवें व्याख्यान का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. राम अवतार सिंह के प्रेरणादायी उद्बोधन से हुआ।

व्याख्यानमाला के अंतर्गत पंडित जेएलएन राजकीय महाविद्यालय, फरीदाबाद के डॉ. जोरावर सिंह ने “वैदिक अध्ययन” विषय पर विस्तृत एवं ज्ञानवर्धक व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने वेदों के मूल तत्वों, उनके वैज्ञानिक महत्व तथा आधुनिक अध्ययन में उनकी प्रासंगिकता पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही वेद, ब्राह्मण ग्रंथ, आरण्यक, उपनिषद एवं वेदांगों के महत्व को भी सरल एवं प्रभावी ढंग से समझाया।

डॉ. सिंह ने विभिन्न विषयों के अध्ययन में वैदिक ज्ञान की उपयोगिता पर चर्चा करते हुए भाषा एवं संस्कृति के संरक्षण में वेदों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि वेदों के विकास एवं संरक्षण में गार्गी और मैत्रेयी जैसी ऋषिकाओं का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है।

व्याख्यान के अंत में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उन्होंने संतोषजनक उत्तर दिए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. इंद्रेश कुमार पाण्डेय ने किया। ऑनलाइन माध्यम से आयोजित इस व्याख्यान में महाविद्यालय के प्राध्यापकों के साथ अन्य संस्थानों के शिक्षक एवं छात्र भी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

कार्यक्रम के अंत में डॉ. मृगांक मलासी ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button