Breakingउत्तराखंडदेश-विदेशमनोरंजनयूथशिक्षासामाजिकस्पोर्ट्सस्वास्थ्य

संगीत की सुरमयी धुनों से महका समर कैंप का तीसरा दिन

हरिद्वार | अंकित तिवारी : राजकीय प्राथमिक विद्यालय भिक्कमपुर में आयोजित “भारतीय भाषा समर कैंप 2026” का तीसरा दिन संगीत, कला और उत्साह के रंगों से सराबोर रहा। विद्यालय परिसर बच्चों की मधुर आवाज़ों, रंग-बिरंगी चित्रकलाओं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से जीवंत दिखाई दिया।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक योगेश कुमार ने बताया कि कैंप के तीसरे दिन विद्यार्थियों के लिए संगीत, नृत्य, पेंटिंग एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों का उद्देश्य बच्चों की प्रतिभा को निखारना तथा उन्हें भारतीय संस्कृति और लोककला से जोड़ना रहा।

सहायक अध्यापक कौशिक तिवारी ने विद्यार्थियों को गीत-संगीत, स्थानीय वाद्ययंत्रों, लोककला एवं चित्रकारी शैली की जानकारी दी। बच्चों ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ विभिन्न प्रेरणादायी गीत प्रस्तुत किए।

विद्यार्थियों ने —
“अज्ञान के अंधेरों से दूर किया हमें…”,
“डगर है मुश्किल कठिन सफर है मगर मुसाफिर झुका नहीं है…”,
“नई डगर नया सफर कदम मिला के चल…”,
“हम होंगे कामयाब…”,
जैसे गीतों की मनमोहक प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया।

कैंप के दौरान बच्चों की ऊर्जा, रचनात्मकता और संगीत के प्रति प्रेम देखने योग्य रहा। विद्यालय का वातावरण पूरे दिन सुरों और मुस्कानों से गूंजता रहा।

इस अवसर पर संकुल भिक्कमपुर जीतपुर सीआरसी सलमान अंसारी सहित गुलशाहन, सागर, झिलमिल, अनमोल, अवनी, पीयूष, गुलवेज एवं आशियान सहित अनेक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button