उत्तराखंडयूथशिक्षासामाजिक

राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन की बैठक संपन्न

देहरादून

आज राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन (NMOPS) के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष जीतमणि पैन्यूली की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जनपद देहरादून की नयी कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से संतोष गड़ोही (प्रारंभिक शिक्षा) को अध्यक्ष, विनोद मल्ल (माध्यमिक शिक्षा) को सचिव तथा अरविन्द थपलियाल (प्रारम्भिक शिक्षा) को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया। दीपेंद्र रावत (आई टी आई) को जनपद देहरादून का प्रभारी नियुक्त किया गया। इसी के साथ सुनील गुसाईं को प्रदेश स्तर में संगठन मंत्री तथा पुष्कर राज बहुगुणा को पुनः गढ़वाल मंडल प्रभारी पद पर नियुक्त किया गया।

 

बैठक में पुरानी पेंशन बहाली के लिये आगामी कार्यक्रमों की रूप रेखा पर भी विस्तार से चर्चा की गयी। उत्तराखण्ड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ विकासनगर की अध्यक्ष मधु पटवाल ने पुरानी पेंशन बहाली के आंदोलन को तीव्र करने की आवश्यकता पर बल दिया। कालसी के ब्लॉक अध्यक्ष पीताम्बर तोमर ने दूरस्थ ब्लॉक चकराता में अति शीघ्र NMOPS की कार्यकारिणी गठित करने का सुझाव दिया। उत्तराखण्ड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ रायपुर के अध्यक्ष अरविन्द सिंह सोलंकी ने कहा कि NMOPS को अपनी जनपद तथा ब्लाक कार्यकारणीयों को पुनर्गठित करते हुये आंदोलन के लिये सक्रिय किया जाना अत्यंत आवश्यक है ताकि अधिक से अधिक लोग पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन से जुड़ सकें। NMOPS प्रदेश सचिव मुकेश रतूड़ी ने सभी संगठनों से समन्वय स्थापित करते हुये पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन को आगे बढ़ाये जाने पर बल दिया। *NNOPS के प्रदेश अध्यक्ष जीतमणि पैन्यूली ने कहा कि इस वर्ष पुरानी पेंशन बहाली हेतु NMOPS अनेक कार्यक्रम करने जा रहा है, जिसमें मशाल जुलूस, गेट मीटिंग सहित अनेक कार्यक्रम शामिल हैं। उन्होंने सभी जनपद एवं विकासखंड स्तरीय इकाइयों से अधिक से अधिक संख्या में लोगों को आंदोलन से जोड़ने का आह्वान किया। NMOPS की महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष उर्मिला द्विवेदी ने कहा कि हमें इस वर्ष निर्णायक लड़ाई लड़नी होगी और इसमें मात्र शक्ति की भूमिका अहम रहेगी।*

NMOPS जनपद देहरादून के नवनिर्वाचित अध्यक्ष संतोष गड़ोही ने कहा कि वह जनपद प्रभारी और प्रांतीय नेतृत्व के साथ मिलकर जल्द ही जनपद देहरादून में पूरी कार्यकारिणी का गठन करेंगे और प्रदेश का मुख्यालय होने के नाते प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा दिए गए प्रत्येक कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में जनपद की सहायता सहभागिता सुनिश्चित करेंगे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश कोषाध्यक्ष शांतनु शर्मा ने किया।

इस अवसर पर पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन के प्रदेश अध्यक्ष जीतमणि पैन्यूली, प्रदेश मंत्री मुकेश रतूड़ी, प्रदेश कोषाध्यक्ष शांतनु शर्मा, प्रारंभिक शिक्षा के प्रदेश खेल समन्वयक लेखराज तोमर, उत्तराखण्ड प्राथमिक शिक्षक संघ विकासनगर की अध्यक्ष मधु पटवाल, मंत्री कमल सुयाल, कोषाध्यक्ष रणवीर सिंह राय, उत्तराखण्ड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ रायपुर के अध्यक्ष अरविन्द सिंह सोलंकी, कालसी के ब्लॉक अध्यक्ष पीताम्बर तोमर, विकासनगर के उपाध्यक्ष बलबीर सिंह, संगठन मंत्री नारायण दत्त जोशी, प्रचार मंत्री भूपेंद्र शेखर, जिला संगठन मंत्री सत्यजीत चौहान, NNOPS विकासनगर के मंत्री बीरेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष दिनेश आचार्य, सुरजीत सिंह, NMOPS (महिला) अध्यक्ष शिखा राठौर, वरिष्ठ मंत्री उर्मिला डिमरी, संगठन मंत्री पूनम विश्नोई, दिनेश राठौर, प्राथमिक शिक्षक संघ कालसी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय डोभाल, अरुण सेमवाल, राजवीर सिंह इत्यादि शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button