उत्तराखंडयूथशिक्षासामाजिक

महान स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर जी की जयंती मनाई गई

थत्यूड़//सकलाना

आज सकलाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत हटवाल गांव में महान स्वतंत्रता सेनानी, क्रांतिकारी लेखक, सामाज सुधारक विनायक दामोदर सावरकर (वीर सावरकर) जी की जयंती पर एक गोष्ठी के माध्यम से उनके चित्र पर श्रद्धां सुमन अर्पित कर उनको याद किया गया।

सामज सेवी अनिल हटवाल ने बताया कि वीर सावरकर मां भारती के वीर सपूत थे ;जिन्होंने स्वतंत्रता के लिए संघर्ष किया। वीर सावरकर जी का जन्म 28 मई 1883 को हुआ ।स्वतंत्रता के लिए उनके द्वारा किए गए संघर्ष आजीवन स्मरण रहेंगे।

उन्होंने युवाओं को संगठित करने के लिए अभिनव भारत संगठन की स्थापना की। ब्रिटिश सरकार ने उन्हें दो बार आजीवन कारावास व काला पानी की सजा तक दी। उन्होंने जेल में रहकर देशभक्ति पूर्ण कविताएं लिखी। ऐसे महान स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर को शत शत नमन। श्रद्धांजलि में दिव्या, मीरा ,गौरव,अंशुल, दीपू, अर्जुन। सौरभ, नीतिन आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button