कर्णप्रयाग (अंकित तिवारी)। डॉ. शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कर्णप्रयाग में एनसीसी कैडेट्स के रैंक समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में चयनित कैडेट्स को विभिन्न रैंक प्रदान करते हुए उनके कंधों पर रैंक बैज लगाए गए।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) राम अवतार सिंह, सूबेदार प्रमेश यादव एवं हवलदार भूषण ने कैडेट्स को रैंक बैज पिन किए। समारोह में अंशुल को सीनियर अंडर ऑफिसर (SUO) का रैंक प्रदान किया गया। वहीं ममता एवं निकी को अंडर ऑफिसर (UO) के रैंक से अलंकृत किया गया।
इसके अतिरिक्त कशिश, अनुजा, आशीष एवं मयंक को कॉरपोरल (Cpl) का रैंक प्रदान किया गया। नई जिम्मेदारी मिलने पर सभी कैडेट्स ने उत्साह और गर्व के साथ अपने दायित्वों को स्वीकार किया।
इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. (डॉ.) राम अवतार सिंह ने रैंक प्राप्त करने वाले कैडेट्स को बधाई देते हुए कहा कि रैंक के साथ जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती हैं। उन्होंने कैडेट्स से ईमानदारी, अनुशासन, निष्ठा एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा अन्य कैडेट्स के लिए प्रेरणास्रोत बनने का आह्वान किया।
समारोह में एनसीसी एएनओ सहित महाविद्यालय के प्राध्यापकों ने भी कैडेट्स को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।




