थत्यूड//सकलाना//जौनपुर//मरोड़ा
जौनपुर ब्लॉक के सकलाना क्षेत्र के राजकीय इंटर कालेज मरोड़ा सकलाना में सेवा संकल्प अभियान के तहत मेरे सपनों का विकसित भारत 2047 के तहत चित्रकला प्रतियोगिता व निबंध प्रतियोगिता का आ आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष सकलाना संदीप मंद्रवाल सामाजिक कार्यकर्ता अनिल हटवाल व प्रधानाचार्य श्री बी आर शर्मा रहे।
युवा मोर्चा अध्यक्ष संदीप मंद्रवाल ने बताया कि सेवा ही संकल्प अभियान के तहत पूरे देश भर में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम है जिसमें विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है जिसमें पच्चीस करोड़ बच्चों के सपनों का भारत कैसा हो इस प्रकार निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता हो रही है। प्रधानाचार्य श्री वी आर शर्मा ने छात्र छात्राओं को बताया कि सेवा संकल्प अभियान आदरणीय प्रधानमंत्री जी के 25 साल सरकार में पूरे होने पर मना रहे हैं
जिसमें मेरे सपनों का विकसित भारत के तहत कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता अनिल हटवाल अनूप थपलियाल, सुशील राहुल मनोज सकलानी शशी डयूडी तेजी मेहर कोमल आरूषी साक्षी अमन शिवम् अरूण विशाल दिव्य आदि छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।






