टिहरी//थत्यूड
जौनपुर ब्लांक में आयोजित जौनपुर महोत्सव के उद्घाटन समारोह में पहुंचे मुख्य अतिथि सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आशा कार्यकर्ता के ब्लांक अध्यक्ष सरिता रावत ने भेंट तथा आशाओं के सात सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया।जिस पर मुख्यमंत्री ने जल्द ही सभी मांगों पर सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया। ब्लांक अध्यक्ष सरिता रावत ने कहा कि आशा कार्यकत्री की बहुत लम्बे समय से सात सूत्रीय मांगों को लेकर लगातार शासन प्रशासन से बातचीत हो रही है लेकिन कोई सकारात्मक कार्यवाही नहीं हो रही है आशा कार्यकत्री स्वास्थ विभाग के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करता है लेकिन उन्हें उचित सम्मान नहीं मिल रहा है सात सूत्रीय मांगे ही हमें उचित सम्मान दे सकती है जिसमें आज मैंने मुख्यमंत्री जी से भेंट कर आशा कार्यकत्री की पीड़ा माननीय मुख्यमंत्री जी के समाने रखी जिसमें मुख्यमंत्री जी ने सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया है और जल्द मांग पूरा करने का भरोसा दिया है।




