उत्तराखंडधर्म-कर्ममनोरंजनयूथशिक्षासामाजिक

बड़ासी ग्रांट की रामलीला हमारी सांस्कृतिक धरोहर: राहुल मनवाल

रायपुर//बड़ासी

श्री आदर्श रामलीला समिति बड़ासी ग्रांट द्वारा कल 12 नवंबर से बड़ासी ग्रांट में भव्य रामलीला का आयोजन प्रारंभ हुआ। रामलीला के प्रथम दिवस मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम प्रधान श्री राहुल मनवाल जी ने कहा कि श्री आदर्श रामलीला समिति बड़ासी ग्रांट से द्वारा हर साल कराई जाने वाली रामलीला हमारी सांस्कृतिक धरोहर है।

रामलीला में प्रथम दिन अपने माता-पिता को कांवड़ यात्रा कराने गए श्रवण कुमार की अयोध्या के राजा दशरथ के शब्द भेदी बाण से मृत्यु होने पर श्रवण कुमार के माता-पिता ने राजा दशरथ को शाप दिया। प्रथम दिवस की रामलीला में कैलाश लीला, श्री राम जन्म, ताड़का वध, विश्वामित्र यज्ञ भंग, और अहिल्या उद्धार के दृश्य दर्शाये गए। रामलीला के भावुक दृश्यों को देखकर पंडाल में बैठे भक्त भी भाव विह्वल हो गए। आज की रामलीला में मुख्य अतिथि के रूप में आए राम भक्त ग्राम प्रधान श्री राहुल मनवाल और पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रभुलाल बहुगुणा जी, पूर्व प्रधान पदम सिंह रावत जी, पूर्व प्रधान नितिन रावत जी, श्री आदर्श रामलीला समिति के संरक्षक दयाल सिंह सोलंकी जी, प्रभु श्री राम का आशीर्वाद लेते हुए श्री आदर्श रामलीला कमेटी के अध्यक्ष दिनेश चुनारा और उनकी समस्त टीम उपस्थित रही।

श्री आदर्श रामलीला समिति बड़ासी ग्रांट के पदाधिकारियों ने समस्त जनता से अनुरोध किया है कि कलाकारों का उत्साहवर्धन करने और इस सांस्कृतिक धरोहर को अगली पीढ़ी को हस्तांतरित करने के लिए हम सभी आगे आएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button