रायपुर//बड़ासी
बड़ासी ग्रांट में हो रही रामलीला के चौथे दिन मुख्य अतिथि के रूप में आए वृक्ष मित्र डॉक्टर त्रिलोक चंद्र सोनी जी ने रामलीला में आए दर्शकों को संबोधित करते हुए कहा कि आजकल मैं देख रहा हूं कि धार्मिक अनुष्ठानों में धार्मिक कार्यक्रमों में युवाओं की संख्या नाम मात्र की होना बहुत ही चिंतन का विषय है। उन्होंने कहा कि आज का युवा अपनी संस्कृति अपने संस्कारों छोड़कर पतन की ओर बढ़ रहा है। उसके बाद वृक्ष मित्र त्रिलोक चंद सोनी जी ने बद्रीनाथ के पवित्र धाम से तुलसी का पौधा ग्राम प्रधान राहुल मनवाल एवं श्री आदर्श रामलीला कमेटी केअध्यक्ष दिनेश चुनारा जी को भेंट कर रामलीला के मंच से देश दुनियां को हरा भरा करने व पौधे लगाने का भी संदेश दिया
इस अवसर पर श्री मदन सेमवाल जी ने भी रामलीला मंच पर पधारे सभी मुख्य अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए पंडाल में आए भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में रामलीला में आने का अनुरोध किया। तत्पश्चात श्री आदर्श रामलीला के कमेटी के अध्यक्ष और ग्राम प्रधान राहुल मनवाल जी ने मुख्य अतिथि के रूप में आए राम भक्तों का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया। *श्री आदर्श रामलीला समिति बड़ासी ग्रांट द्वारा आयोजित रामलीला में कलाकारों ने भी भक्तों का मन मोह लिया। श्री राम केवट प्रसंग के आते ही भक्तों ने खूब तालियां बजाई और रामलीला का आनंद लिया। इस मौके पर दूर-दूर से आए अतिथि गण,श्री गौरव चौधरी ब्लॉक प्रमुख डोईवाला र्यावरण विद् वृक्ष मित्र डॉक्टर त्रिलोक चंद सोनी,मदन मोहन सेमवाल जी अध्यापक रविंद्र सिंह रावत जी क्षेत्र पंचायत सदस्य गड़ूल नीरज रावत जी,सामाजिक कार्यकर्ता काली माटी,रघुवीर चुनारा ग्राम प्रधान भोपाल पानी,श्रीमती राधा देवी उप प्रधान बड़ासी ग्रांट
संदीप पुंडीर जी,घनश्याम रावत जी,निर्मल रावत जी, विशेष रावत जी,सामाजिक कार्यकर्ता किरण सोनी जी, ग्राम प्रधान राहुल मनवाल जी,सामाजिक कार्यकर्ता आनंद मनवाल जी और श्री आदर्श रामलीला समिति बड़ासी ग्रांट के पदाधिकारी, समाजसेवी और स्थानीय ग्रामवासी उपस्थित रहे।






