रायपुर //बड़ासी
श्री आदर्श रामलीला समिति बड़ासी ग्रांट द्वारा आयोजित की जा रही रामलीला के दूसरे दिन पूर्व जिला पंचायत सदस्य अश्वनी बहुगुणा जी ने मुख्य अतिथि के रूप में दर्शकों को संबोधित करते हुए कहा कि बड़ासी ग्रांट में हो रही रामलीला इस नए युग के युवाओं के लिए वरदान साबित होगी।
श्री बहुगुणा ने इस अवसर पर कहा कि जहां एक तरफ आज का युवा गलत संगत में भटक रहे हैं, नशे की ओर बढ़ रहे हैं, संस्कारों को छोड़कर ए आई को पसंद कर रहे हैं, ऐसे में श्री आदर्श रामलीला समिति ने रामलीला आयोजन का यह जो कदम उठाया है यह समाज के लिए अनुकरणीय है। *श्री बहुगुणा जी ने समस्त ग्रामवासियों से अनुरोध किया कि सभी को श्री आदर्श रामलीला समिति बड़ासी ग्रांट का सहयोग करना चाहिए। सेवानिवृत्त शिक्षक मनजीत सिंह सोलंकी जी ने भी आदर्श रामलीला समिति की सराहना करते हुए अपना सहयोग प्रदान करने का वचन दिया। सामाजिक कार्यकर्ता श्री सुभाष मनवाल जी ने पंडाल में भक्तों की कम संख्या पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि गांव में क्षेत्र में इतनी बड़ी रामलीला का मंचन हो रहा है परंतु हम लोग अपने घरों में दुबक कर बैठे हैं यह बहुत चिंता का विषय है। भूपाल पानी के समाजसेवी नरेंद्र सिंह सोलंकी जी ने कहा कि भक्ति की ललक किसी के बोलने से, बताने से नहीं, इंसान के अंदर से जागनी चाहिए तभी भगवान खुश होंगे। दूसरे दिन की रामलीला का मंचन करते हुए कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए मंच पर माता सीता की फुलवारी में राम सीता मिलन, रावण बाणासुर संवाद, धनुष यज्ञ, परशुराम का क्रोध, श्री राम सीता विवाह लीला दिखाई।
दूसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में आए श्री राम भक्त श्री अश्विनी बहुगुणा जी, शिक्षक मनजीत सिंह सोलंकी जी, सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र सिंह सोलंकी जी, पूर्व प्रधान भोपाल पानी उषा सोलंकी जी, बिशन सिंह सोलंकी जी, क्षेत्र पंचायत सदस्य अरविंद मनवाल जी, क्षेत्र पंचायत सदस्य कोटी मय चक हिमांशु पंवार जी, ग्राम प्रधान बड़ासी ग्रांट राहुल मनवाल जी, समाज सेवक नीरज रावत जी, समाज सेवक जय सोलंकी जी, समाज सेवक प्रवीण मनवाल जी एवं श्री आदर्श रामलीला समिति बड़ासी ग्रांट के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






