देहरादून
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज गौ पूजन कर प्रदेशवासियों की सुख – समृद्धि व खुशहाली की कामना करते हुए बधाई दी है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि गाय सनातन संस्कृति के साथ ही साथ समस्त मानव जाति के लिए पूजनीय है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में गाय को माता का दर्जा दिया गया है। गाय सौभाग्य व समृद्धि का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने जनता को इगास की बधाई देते हुए इस पर्व को पूरे उत्साह के साथ मनाने का सभी प्रदेशवासियों से आह्वान किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्नी व बच्चों के संग भैला पूजन किया और कहा कि युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति और अपने त्योहारों से जोड़े जाने की आज बहुत जरूरत है।