सामाजिक

नीरजा देवभूमि चैरिटेबल ट्रस्ट ने जरूरतमंद व्यक्ति को उपलब्ध कराई व्हीलचेयर

“ऋषिकेश”

ट्रस्ट ने एक मजदूर व्यक्ति, मोहन लाल, निवासी भैरव मन्दिर ऋषिकेश को व्हीलचेयर उपलब्ध कराई। घर की आर्थिक स्थिति सही न होने के कारण मोहनलाल व्हीलचेयर लेने में असमर्थ थे। यह व्यक्ति पहाड़ों मैं जाकर दिहाड़ी-मजदूरी का काम करता है और पिछले 14 साल से बेड पर है |

ट्रस्ट ने परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए व्हीलचेयर उपलब्ध कराइ|ट्रस्ट संस्थापक नीरजा गोयल जी ने बताया कि ट्रस्ट ऋषिकेश क्षेत्र में हर संभव सहायता करने को तत्पर रहता है, फिर चाहे हो किसी भी निर्धन व्यक्ति की सेहत को लेकर, चाहे निर्धन लोगों में भोजन वितरण कराना हो, व्हीलचेयर प्रदान करनी हो, दिव्यांगजनों को प्रोत्साहित करना हो|
ट्रस्ट समाज में रह रहे निर्धन वर्ग के लोगों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहता है|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button