देहरादून
भारतीय जनता पार्टी महानगर देहरादून की सभी विधानसभाओं के सभी 14 मंडलों में 80 बूथों पर बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत बड़े-बड़े सम्मेलन आयोजित किए गए। सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी के कार्यों को लगातार बूथों के कार्यकर्ताओं तक पहुंचाने के उद्देश्य को ध्यान में रखकर यह सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। इन सम्मेलनों के द्वारा भारतीय जनता पार्टी के बूथ तक के कार्यकर्ता को मजबूत बनाना है। साथ ही भारतीय जनता पार्टी का कार्य धरातल तक पहुंचे ताकि आने वाले चुनाव में जनता अपना समर्थन प्रदान करे।
कार्यक्रम में अनेक स्थानों पर महानगर भाजपा अध्यक्ष श्री सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी “सबका साथ सबका विकास” मंत्र को लेकर आगे बढ़ रही है। आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर भारत के स्वर्णिम भविष्य के संकल्प जुड़े हैं। आने वाला समय देश के निर्माण का समय है जो देश को विकसित भारत बनाएगा। इन कार्यशालाओं में भारतीय जनता पार्टी की केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं एवं कार्य को आम जनमानस तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।
कार्यक्रम में अलग-अलग शक्ति केंद्रों पर महानगर के पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष, मंडलो के प्रभारी, महानगर सोशल मीडिया पदाधिकारी, मीडिया प्रभारी एवं शक्ति केंद्रों के संयोजक, प्रभारी विस्तारक आदि सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया।