भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष श्री इंतजार हुसैन ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी से मुलाकात करके वन गुर्जरों की समस्याओं के समाधान की मांग की है। प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय पुष्कर सिंह धामी जी ने वन गुर्जरों की समस्याओं के समाधान लिए हर संभव प्रयास करने का विश्वास दिलाया है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मोहम्मद रफी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी और भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन जी का आभार व्यक्त किया है। श्री मोहम्मद रफी ने वन गुर्जर समाज से एकता बनाए रखने का आह्वान किया है ताकि वन गुर्जरों की समस्याओं का समाधान होता रहे।