डोईवाला थानों
आज माननीय उच्च न्यायालय नैनीताल के आदेश के अनुपालन में थानों रेंज देहरादून वन प्रभाग के अंतर्गत प्लास्टिक उन्मुलन हेतू वनपंचायतों,सामाजिक संगठनों,जनप्रतिनिधियों तथा स्थानीय क्षेत्रवासियों एवं रेंज के वन कर्मियों के 60 से 70 लोगों के द्वारा श्रमदान कार्यक्रम में भाग लिया गया। रेंज के अंतर्गत भूमिया मंदिर से सैनचौकी तक सड़क के दोनों ओर, नकरौंदा गूलर घाटी मार्ग,थानो भोपालपानी मार्ग के दोनों ओर प्लास्टिक उन्मूलन का कार्य किया गया।
वन क्षेत्रधाकारी द्वारा बताया गया कि प्लास्टिक उन्मूलन का कार्य विगत 1 सप्ताह से किया जा रहा है इसमें लगभग 10 कुंटल प्लास्टिक कचरा एकत्रित किया गया।माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में वन अधिकारियों,कर्मचारियों तथा स्थानीय लोगों ने प्रतिभाग किया, इससे पूर्व के रेंज कार्यालय परिसर में वन कर्मियों को स्वच्छता हेतु शपथ ग्रहण का कार्य किया गया।
स्वच्छता कार्यक्रम में नत्थीलाल डोभाल,सतीश चंद्र पोखरियाल उपक्न क्षेत्राधिकारी,अनूप कनडारी उप वनक्षेत्राधिकारी, गमाल सिंह रावत उप वनक्षेत्राधिकारी,इंदर सिंह वन दरोगा,बृजमोहन वनअधिकारी, बिशन सोलंकी वन दरोगा,महावीर सिंह वन आरक्षी,विश्वेश्वर प्रसाद मंडोला वन आरक्षी,अमित चौहान, देवेंद्र सिंह रावत वन दरोगा शांति प्रसाद रयाल और सामाजिक कार्यकर्ता, वन्य जीव प्रेमी महिपाल सिंह कृषाली आदि उपस्थित थे।