आज 23.8.2023 शाम 6.04 बजे भारत के लिए ऐतिहासिक दिन बन गया है। जो हर भारतीय के लिए बहुत ही गर्व की बात है।
और इसके लिए हर भारतीय नागरिक टीम इसरो को बधाई दे रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने इसरो चीफ एस सोमनाथ को फोन किया और टीम इसरो और देशवासियों को बधाई दी। और कहां यह क्षण चंद्रपथ पर चलने का है।
भारत ने आज इतिहास रचा है। और यह इतिहास रचने वाला भारत पहला देश बना है। इसरो के चीफ एस सोमनाथ ने भी टीम इसरो को ढेर सारी बधाई दी। और कहा साउथ पोल पर उतरने वाला भारत पहला देश बना है।
क्योंकि साउथ पोल पर अभी तक कोई भी नहीं उतर पाया था। और इस स्वर्णिम मौके पर मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी जी, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ ने टीम इसरो और देशवासियों को ढेर सारी बधाइयां दी। और कहा यह भारतीय वैज्ञानिकों की बहुत बड़ी उपलब्धि है। और इसके लिए इसरो की टीम ने पूरी ताकत झोंक दी थी। जिसके लिए टीम इसरो को पूरे देशवासियों की ओर से सलूट है।