देहरादून//डोईवाला
आज संविदा एवं बेरोजगार नर्सिंग अधिकारी महासंघ के पूर्व अध्यक्ष हरिकृष्ण बिजल्वाण और वर्तमान अध्यक्ष मीनाक्षी ममगाई द्वारा संयुक्त रूप से महानिदेशक कार्यालय में नवनियुक्त महानिदेशक डॉ तारा आर्य जी से भेंट कर उनका स्वागत कर बधाई दी गई और नर्सिंग भर्ती में आ रही समस्याओं से अवगत कराया।संगठन द्वारा मांग की गई कि 1455 नर्सिंग अधिकारीयों की भर्ती में किसी भी नवनियुक्त नर्सिंग अधिकारी को अनापत्ति प्रमाणपत्र ना जारी किया जाय जिससे कि प्रदेश के नर्सिंग बेरोजगारों को अधिक से अधिक संख्या में राजकीय सेवामे आने का अवसर मिल सके।पूर्व अध्यक्ष बिजल्वाण द्वारा जल्द से जल्द स्थानांतरण सूची और पदोन्नति का मामला भी उठाया गया जिस पर महानिदेशक महोदया द्वारा जल्द ही सकर्तमक कार्यवाही का आश्वासन दिया गया,और सभी संगठनों से यह भी अपील की गई कि पुष्पगुच्छ के स्थान पर आप सभी फलदार,छायादार और औषधीय पौधे ही भेंट करे और जहां भी आपका कार्यक्षेत्र है वहां पर अधिक से अधिक संख्या में पौधारोपण का कार्य करे।आज ज्ञापन देने वालों में संगठन के मीडिया प्रभारी एवम वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता महीपाल सिह कृषाली,रवि सिंह रावत, अंकित भट्ट,शैलेश राणा, मोनिका रावत,शीतल नेगी, आरती भट्ट,स्वाति गोदियाल, संगीता,प्रभा,मोनिका,एकता, विनोद,गजेंद्र,गिरीश,योगेश, पंकज,प्रमोद,मनमोहन, अभिलाषा,हेमा,अमिता, अल्का,नीतू आदि लोग उपस्थित रहे।





