उत्तराखंडमनोरंजनशिक्षासामाजिक

असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक दशहरा पर्व की समस्त देश और प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं

दशहरे पर परेड ग्राउंड में जलाया जाएगा 131 फुट का रावण

दशहरा मेला राज्य के विभिन्न भागों में धूमधाम से मनाया जाएगा। राज्य के हर हिस्से में गांव हो या शहर दशहरे मेले के आयोजन के लिए लोग विगत एक पखवाड़े से कड़ी मेहनत कर रहे हैं। राजधानी देहरादून में इस बार परेड ग्राउंड पर 131 फुट का रावण का पुतला दहन किया जाएगा। “बन्नू बिरादरी दशहरा कमेटी देहरादून” आजकल तैयारी को अंतिम रूप देने में लगी हुई है। विदित हो कि “बन्नू बिरादरी दशहरा कमेटी देहरादून” हर वर्ष राजधानी में दशहरा मेले का आयोजन बड़े स्तर पर करती है; जिसमें हजारों की संख्या में लोग प्रतिभाग करते हैं। दशहरे पर परेड ग्राउंड में रावण, कुंभकर्ण, मेघनाद के पुतलों का दहन किया जाएगा।
परेड ग्राउंड में रावण की लंका बनकर तैयार हो गई है। रावण का पुतला भी तैयार हो गया है और मेघनाद, कुंभकर्ण के पुतले तैयार किया जा रहे हैं। असत्य पर सत्य, अधर्म पर धर्म की विजय के उपलक्ष्य में देश भर में मनाए जाने वाला विजयादशमी का यह पर्व हर वर्ष धूमधाम से मनाया जाता है। बुराई के प्रति रावण, मेघनाद, कुंभकर्ण के पुतलों को जनता इस दिन आग के हवाले करती है। लंका पति रावण पर राम की विजय के प्रतीक इस पर्व को लोग हर वर्ष उल्लास, उमंग और उत्साह के साथ मानते हैं। आजकल प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर रामलीला का भी आयोजन किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button