थानों
आज दिनांक 08/07/2023 को बडासी ग्रांट में महिला मंगल दल व ग्राम वासियों द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें वन विभाग द्वारा क्षेत्र में बांस के वृक्षारोपण पर भारी विरोध जताया गया। महिला मंगल दल की अध्यक्षा व उप प्रधान सुशीला देवी ने बताया कि वन विभाग द्वारा गांव के नजदीक बांस के पौधे लगाए गए हैं। बार बार कहने पर भी वन विभाग जानबूझकर ग्राम वासियों की बात को अनदेखा किया जा रहा है। ग्राम वासियों का कहना है कि वन विभाग वृक्षारोपण जरूर करें मगर बांस के अलावा कोई और पौधे लगाए जाएं। और ग्राम वासियों द्वारा गांव के नजदीक बांस के वृक्षारोपण पर इसलिए भी विरोध किया जा रहा है।
कि बांस हाथी का पसंदीदा भोजन है। और बांस लगाने से हाथी के आवागमन का खतरा अधिक बढ़ जाता है जिसकी कीमत ग्राम वासियों को अपनी–अपनी फसल के नुकसान से चुकानी पड़ेगी। इसके अलावा बांस से गांव के नजदीक झाड़ियां हो जाने के कारण और भी खतरनाक जंगली जानवरों की चहल कदमी भी छेत्र में बढ़ जाएगी। जिससे जानमाल का खतरा भी ग्राम वासियों को उठाना पड़ सकता है। बैठक में महिला मंगल दल व ग्राम वासियों में सुशीला देवी, कृष्णा देवी, रोशनी देवी, राधा देवी, कृष्णा सोलंकी, आशा देवी, राधा देवी, राधा सोलंकी, तनुजा सोलंकी, अनीता देवी, संतोषी देवी, व अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे