उत्तराखंडयूथराजनीतिशिक्षासामाजिक

भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण शर्मा के नेतृत्व में टोल प्लाजा प्रबंधन के खिलाफ सांकेतिक धरना

भाजपा मंडल अध्यक्ष रानीपोखरी श्री अरुण शर्मा जी के नेतृत्व में लच्छीवाला टोल प्लाजा प्रबंधन की हठधर्मिता के विरूध्द रानीपोखरी से एक विशाल जनाक्रोश रैली लच्छीवाला टोल प्लाजा तक निकाली गयी। मंडल अध्यक्ष अरुण शर्मा जी के विनम्र अनुरोध करने के बावजूद भी टोल प्लाजा प्रबंधन ने अपनी हठधर्मिता नहीं छोड़ी। तत्पश्चात मंडल अध्यक्ष श्री अरुण शर्मा जी एवं स्थानीय निवासियों द्वारा लच्छीवाला टोल प्लाजा पर सांकेतिक धरना भी दिया गया। इसमें वीआईपी लाइन को धरना देकर बंद कर दिया गया; मात्र एम्बुलेंस और मरीज की गाड़ियों को जाने दिया गया। सी ओ श्री अनिल शर्मा, कोतवाली प्रभारी श्री राजेश शाह जी, तहसीलदार महोदय डोईवाला जी के हस्तक्षेप के बाद टोल अधिकारियों, मंडल अध्यक्ष, ग्राम प्रधान रानीपोखरी श्री सुधीर रतूड़ी, क्षेत्र प्रतिनिधियों के बीच फ्री पास पर सहमति बनी।
श्री अरुण शर्मा जी के द्वारा मीडिया को संबोधित करते हुए कहा गया कि लच्छीवाला टोल प्लाजा प्रबंधन अपनी हठधर्मिता पर अड़ा हुआ है और पुरानी व्मवस्था की तरह स्थानीय निवासियो के लिए निःशुल्क टोल पास व्यवस्था नहीं कर रहा है। जिस कारण कि स्थानीय निवासियों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। रानीपोखरी ग्राम प्रधान श्री सुधीर रतूडी जी ने भी मीडिया को संबोधित करते हुए स्थानीय ग्रामीण निवासियों की समस्याओं से अवगत कराया। श्री अरूण शर्मा जी और सुधीर रतूडी जी के प्रयास के फलस्वरूप अब स्थानीय निवासियो के लिए निःशुल्क टोल पास की व्यवस्था शीघ्र ही प्रारंभ कर दी जाएगी। कार्यक्रम समाप्ति पर मंडल अध्यक्ष श्री अरुण शर्मा जी और सुधीर रतूडी जी ने पुलिस प्रशासन और मीडिया का आभार व्यक्त किया।

इस जन आक्रोश रैली में मंडल अध्यक्ष श्री अरुण शर्मा जी के साथ न्याय पंचायत रानीपोखरी के
प्रधान श्री सुधीर रतूडी, उप प्रधान, क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि, वार्ड सदस्य, भारतीय जनता पार्टी के कार्यक्रता श्री चौधरी नवीन जी, श्री त्रिलोक सिंह रावत जी, श्री सत्येन्द्र बिनवाल जी, श्री विक्रम सिंह भंडारी जी, श्री विजय भट्ट जी, श्री संदीप जयसवाल जी, भारतीय जनता पार्टी रानीपोखरी मंडल संपूर्ण कार्यकारिणी, मीडिया प्रभारी श्री मनोज शर्मा जी एवं सैकडो कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण सम्मिलित हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button