“ऋषिकेश”
18 मार्च को जनपद टिहरी गढ़वाल आगमन पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री इंतजार हुसैन जी का नरेंद्र नगर मंडल के कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वागत किया गया।
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मोहम्मद रफी ने बताया कि अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन जी ने जनपद टिहरी गढ़वाल के कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुना एवं उनके समाधान का हर संभव निदान करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा से जुड़े पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वन गुर्जरों ने बिजली, पानी और शिक्षा संबंधी समस्याएं भी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जी के सम्मुख रखी। अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन जी ने वन गुर्जरों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। वन गुर्जरों की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रयास किया जाएगा : इंतजार हुसैन