उत्तराखंडमनोरंजनयूथशिक्षासामाजिक

शिक्षा से सशक्तिकरण: कर्णप्रयाग महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया

कर्णप्रयाग, (अंकित तिवारी) – डॉ. शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कर्णप्रयाग में राजनीति विज्ञान विभाग के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न वक्ताओं ने समाज में महिलाओं की स्थिति, उनके अधिकारों और समानता पर विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ. दिशा शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि समाज में महिलाएं बराबर संख्या में होने के बावजूद भी समानता के अधिकार से वंचित हैं। उन्होंने महिला सशक्तिकरण के महत्व पर जोर दिया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर बी.एन. खाली ने महिला सुरक्षा और समान अधिकारों की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालते हुए बताया कि बालिकाओं को शिक्षित करने से संपूर्ण समाज शिक्षित होता है।

कार्यक्रम में स्नातकोत्तर की छात्राओं दिया, लवली बिष्ट, शिवानी, करिश्मा, अमिता और रोहित आदि ने भी महिला समानता पर अपने विचार रखे। इस अवसर पर डॉ. मदन शर्मा ने पावर पॉइंट प्रस्तुति के माध्यम से बताया कि विश्वभर में महिलाओं के साथ भेदभाव की स्थिति कैसी बनी हुई है।

राजनीति विज्ञान विभाग प्रभारी डॉ. कविता पाठक ने कहा कि महिलाओं में मजबूत इरादे होते हैं, लेकिन समाज उन्हें कमजोर करने का प्रयास करता है। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. कीर्तिराम डंगवाल ने किया, जबकि इस अवसर पर डॉ. स्वाति सुंदरियाल सहित राजनीति विज्ञान विभाग के अनेक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

यह कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण और समानता के प्रति जागरूकता फैलाने में सफल रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button