उत्तराखंडमनोरंजनयूथशिक्षासामाजिक

समय प्रबंधन के लिए याद रखी जाएगी हिंदी साहित्य भारती टिहरी गढ़वाल की काव्य गोष्टी

हिंदी साहित्य भारती उत्तराखंड के प्रदेश मंत्री बेलीराम कनस्वाल के संयोजन एवं संचालन में दिनांक 17 सितंबर 2022 को हिंदी साहित्य भारती टिहरी गढ़वाल के तत्वावधान में गूगल मीट पर एक ऑनलाइन कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया।

जिसमें हिंदी साहित्य भारती टिहरी गढ़वाल के पदाधिकारी एवं विभिन्न विकास खंडों के अध्यक्ष एवं अन्य सदस्यों ने प्रतिभाग किया। इस गोष्ठी में हिंदी साहित्य भारती कीर्ति नगर की अध्यक्ष आ0 अंशी कमल जी, विकासखंड प्रताप नगर की अध्यक्ष आ0ममता जोशी जी, विकासखंड भिलंगना के अध्यक्ष आदरणीय भागवत प्रसाद सुरीरा जी, विकासखंड चंबा की महामंत्री आ0 नंदी बहुगुणा जी, विकासखंड नरेंद्र नगर की अध्यक्ष आ0 अनीता डंगवाल जोशी जी,विकासखंड थौलधार के अध्यक्ष आदरणीय नवीन जोशी जी, वरिष्ठ साहित्यकार डॉ सत्यानंद बडोनी जी एवं हिंदी साहित्य भारती टिहरी गढ़वाल की उपाध्यक्ष मधुरवादिनी तिवारी जी ने डाॅ भगवती पनेरु जी की गरिमामय उपस्थिति में अपना काव्य पाठ किया।।

कलमकारों के अलावा इस गोष्ठी में अलग अलग क्षेत्रों के सम्मानित बंधु-भगिनियों ने उपस्थित रहकर कार्यक्रम की शोभा बढाई।
जिनमें आ0विनोद बडोनी जी,आ0शम्भू प्रसाद बडोनी जी, सुरेश बडोनी जी,डाॅ सुशील सेमवाल जी,सूर्यमणी कनस्वाल जी,सरोजनी रावत जी,सबिता बडोनी जी,मीना तिवारी जी, डाॅ भानू प्रसाद उनियाल जी,आदरणीय शीशपाल पंवार जी,वंदना डंगवाल जी प्रमुख थीं

समय प्रबंधन की दृष्टि से यह गोष्ठी हमेशा याद की जाएगी। प्रत्येक कलमकार ने अपने काव्य पाठ के दौरान समय की मर्यादा का विशेष ध्यान रखा।
जिसका परिणाम यह हुआ कि गोष्ठी समय पर सम्पन्न हो पायी। एवं समापन की घोषणा के बाद भी लोग पटल पर बने रहे।

संयोजन एवं संचालन
बेलीराम कनस्वाल
प्रदेश मंत्री
हिंदी साहित्य भारती उतराखण्ड।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button