चंबा//नागणी
दिनांक 9 फ़रवरी 2026 को राजकीय इंटर कालेज नागणी में पारंपरिक बीजों का महत्व एवं खान-पान प्रतियोगिता ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय देहरादून व सहयोगी संस्था ध्रुवपथ ग्रामीण विकास संस्थान नागणी के सौजन्य से संपन्न हुई।
राजकीय इंटर कॉलेज नागणी में हमारी धरती हमारे बीज व खानपान प्रतियोगिता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ पत्रकार व समाज सेवी श्री रघुभाई जड़ जी ने किया।
*संस्था अध्यक्ष बीज बचाओ आंदोलन के जनक श्री विजय जड़धारी जी के सुपुत्र श्री विपिन जड़धारी जी व सामुदायिक रेडियो हेंवल वाणी के उद्घोषक और संस्कृति कर्मी श्री रवि गुसाईं जी ने प्रतियोगिता में सम्मिलित छात्रों को संबोधित करते हुए आज की आवश्यकता, हमारा खान पान, बीजों का महत्व आदि विषयों पर विस्तार से जानकारी दी।
प्रतियोगिता में 30 विद्यार्थियों ने भाग लिया और सभी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र दिए गए। जिसमें प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कार दिए गए व सभी प्रतिभागियों को पारंपरिक खाने में अरसे, रोटने भी परोसे गये। श्री बिपिन जड़धारी जी ने इस अवसर पर कहा कि हमारा उद्देश्य है कि आज का युवा व आने वाली पीढ़ी के लिए हमारे पारंपरिक बीज जिंदा रहें , व जंगली खानपान के महत्व को भी हम समझें व पारंपरिक खानपान खाकर निरोगी रहें।

विद्यालय के प्रधानाचार्यश्री महादेव प्रसाद उनियाल जी ने इस अवसर पर आगंतुक अतिथियों का स्वागत किया एवं उनके द्वारा समाज जागरण के इस कार्य की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाने का आग्रह किया।




