डोईवाला//रानीपोखरी
राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय की स्थापना को लेकर आज दूसरे दिन भी जारी है इसी क्रम में एक प्रतिनिधि मंडल द्वारा माननीय पूर्व मुख्यमंत्री सांसद श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत जी से मुलाकात की गई जिस पर माननीय सांसद जी द्वारा अविलंब कार्यवाही करते हुए उच्च शिक्षा सचिव से दूरभाष पर बात की गई।
प्रतिनिधि मंडल में अरुण शर्मा गढ़वाल सह संयोजक भारतीय जनता पार्टी प्रदेश किसान मोर्चा, अनूप चौहान अध्यक्ष प्रधान संगठन न्याय पंचायत रानीपोखरी, अनिल कुमार ग्राम प्रधान लिस्ट्राबाद, संदीप भट्ट मंडल महामंत्री,सुनील यादव पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य शामिल रहे।





