Breakingउत्तराखंडदेश-विदेशधर्म-कर्ममनोरंजनयूथशिक्षासामाजिक

अंतरराष्ट्रीय जनजातीय लोक कलाकार डॉ. नंद लाल भारती ने किया साईं सृजन पटल के 21वें अंक का विमोचन

डोईवाला : अंतरराष्ट्रीय जनजातीय लोक कलाकार डॉ. नंद लाल भारती ने साईं सृजन पटल मासिक पत्रिका के 21वें अंक का विमोचन किया । कार्यक्रम साहित्यिक ऊर्जा और रचनात्मक उत्साह से परिपूर्ण रहा।

विमोचन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. नंदलाल भारती ने कहा कि साईं सृजन पटल पत्रिका सामाजिक सरोकारों एवं मानवीय मूल्यों को समर्पित अपने सारगर्भित और सुसंस्कृत लेखन के माध्यम से पाठकों को निरंतर समृद्ध कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक अंक का पाठकों को बेसब्री से इंतजार रहता है और इसकी संपादकीय दृष्टि समाज को नई दिशा प्रदान कर रही है।
उन्होंने कहा कि पत्रिका में प्रकाशित कविता, कहानी, शोध, संस्कृति, स्वास्थ्य एवं विविध विषयों पर आधारित सामग्री इसे अत्यंत रोचक और ज्ञानवर्धक बनाती है। भाषा की शुद्धता और विषय की गहराई इसकी विशिष्ट पहचान है, जो इसे समय का एक महत्वपूर्ण दस्तावेज भी बनाती है।

पत्रिका के संपादक प्रो. (डॉ.) के. एल. तलवाड़ ने कहा कि साईं सृजन पटल का उद्देश्य समाज में सकारात्मक सोच, रचनात्मकता और सांस्कृतिक चेतना का प्रसार करना है। उन्होंने बताया कि पत्रिका निरंतर नए लेखकों को मंच प्रदान कर रही है और साहित्य के माध्यम से समाज को जागरूक करने का कार्य कर रही है।

उपसंपादक अंकित तिवारी ने कहा कि यह पत्रिका केवल शब्दों का संकलन नहीं, बल्कि समाज के विचारों और संवेदनाओं का दर्पण है। उन्होंने सभी लेखकों, पाठकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग से ही यह यात्रा निरंतर आगे बढ़ रही है।

इस अवसर पर महासू मंदिर के पुजारी गीतकार,कवि आत्मा राम जोशी , लेखिका नीलम तलवाड़, इंसाइडी क्रिएटिव मीडिया के सीईओ अक्षत एवं उनका समर्पित स्टाफ भी उपस्थित रहा। कार्यक्रम का समापन साहित्यिक संवाद और पत्रिका के उज्ज्वल भविष्य की कामनाओं के साथ हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button