देहरादून(अंकित तिवारी)। नेहरू कॉलोनी स्थित सनातन धर्म मंदिर में सामाजिक सरोकार की प्रेरक मिसाल पेश करते हुए एक निर्धन कन्या का विवाह समारोह भव्य रूप से संपन्न कराया गया। मंदिर के प्रधान सेवक शिवकुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि कु० विजेता (सुपुत्री स्व. जसूली देवी एवं स्व. प्रेम सिंह) का विवाह रजनीश (सुपुत्र स्व. खुशी राम सेमवाल एवं रूक्मिणी देवी) के साथ विधिवत सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर मंदिर समिति के सदस्यों द्वारा सामूहिक सहयोग से कन्या को आवश्यक दान-दहेज सामग्री प्रदान की गई। शिवकुमार ने बताया कि मंदिर समिति निरंतर ऐसे सामाजिक कार्यों में सक्रिय है और विशेष रूप से उन निर्धन कन्याओं के विवाह का जिम्मा उठाती है, जिनका कोई सहारा नहीं होता। उन्होंने कहा कि यह मंदिर द्वारा आयोजित 35वां सामूहिक विवाह है, जो समाज में सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करता है।
विवाह समारोह में के.के. ओबराय, एस.पी. गुप्ता, अनिल पुरी, प्रदीप सूदी, शमशेर दत्ता, एस.के. मित्तल, हरीश जौहर, डॉ. आर.एस. त्यागी, के.के. त्यागी, डी.एस. कठैत, रजनी काला, अल्का दत्ता, शशि पुरी, रिया गांधी, करिश्मा सूदी, सुनीता गोयल, कमलेश, रमन, मनीष रस्तोगी सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।
इस पुनीत कार्य के लिए ‘साईं सृजन पटल’ ने मंदिर समिति को साधुवाद देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।




