थत्यूड//सकलाना
वन महोत्सव के तहत सकलाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत हटवाल गांव में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। सामाजसेवी अनिल हटवाल ने बताया कि वन महोत्सव हर साल जुलाई के प्रथम सप्ताह में आयोजित किया जाता है। उन्होंने कहा कि वृक्ष धरा के आभूषण हैं , प्रत्येक व्यक्ति को साल में एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण के लिए काम करना चाहिए। शास्त्रों में एक वृक्ष सौ पुत्रों के समान माना जाता है। वृक्षारोपण करना भी एक पुण्य का काम होता है। वन महोत्सव हमें पेड़ों के संरक्षण और उनके रोपण के लिए प्रेरित करता है।




