थत्यूड//सकलाना
जीवन के हर पल की यादों को धरा में संजोने के लिए सतत् रूप से समाज के बीच समाजसेवी के रूप में कार्य कर रहे अनिल हटवाल ने अपने जन्मदिन के अवसर पर अपने गांव के प्रसिद्ध नागराजा मंदिर में पेड़ पौधे लगाकर धूमधाम से अपना जन्मदिन मनाया। सामाजसेवी अनिल हटवाल ने कहा कि सभी अपने खास मौकों पर जैसे जन्मदिन, मुंडन, शादी विवाह में एक एक पौधा अवश्य लगाएं जिससे कि वृक्षारोपण के साथ साथ उस पौधे से हमारा लगाव व स्मृति बनी रहेगी व हमें अपने खास पलों को याद दिलाता रहेगा साथ ही पर्यावरण संरक्षण भी होता रहेगा ताकि समाज में भी प्रेरणा बनी रहे।
समाजसेवी अनिल हटवाल ने कहा कि उन्हें यह प्रेरणा पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य कर रहे मशहूर पर्यावरणविद डॉ त्रिलोक चंद सोनी से मिली। उन्होंने कहा कि डॉक्टर सोनी भी खास मौकों पर वृक्षारोपण के लिए समाज को प्रेरित करते रहते हैं। पौधारोपण में जितेंद्र हटवाल, महेश, दीपक, सौरभ आदि रहे।





