उत्तराखंडयूथराजनीतिसामाजिक

ग्राम पंचायत बड़ासी ग्रांट से उप प्रधान बनी श्रीमती राधा देवी

रायपुर//बड़ासी ग्रांट

 

आज राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा प्रस्तावित उप प्रधान निर्वाचन में रायपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत बड़ासी ग्रांट से सर्व सम्मति से श्रीमती राधा देवी उप प्रधान चुनी गई।

रायपुर ब्लॉक से आई निर्वाचन अधिकारी श्रीमती ज्योति सिंह जी ने ग्राम पंचायत बड़ासी ग्रांट में उप प्रधान निर्वाचन हेतु नामांकन पत्र प्राप्त किए। श्रीमती राधा देवी ने उप प्रधान पद हेतु नामांकन पत्र दाखिल किया जिसमें सभी ग्राम पंचायत के वार्ड मेंबरों ने सर्वसम्मति से श्रीमती राधा देवी को ग्राम पंचायत बड़ासी ग्रांट का उप प्रधान निर्वाचित किया।

इस अवसर पर उपस्थित ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए ग्राम पंचायत बड़ासी ग्रांट की नवनिर्वाचित उप प्रधान श्रीमती राधा देवी जी ने कहा कि ग्राम पंचायत के विकास कार्यों के लिए वे तन मन से हर संभव प्रयास करेंगी।

ग्राम पंचायत बड़ासी ग्रांट के समस्त वार्ड मेंबरों, ग्राम प्रधान श्री राहुल मनवाल जी ने श्रीमती राधा देवी जी को निर्विरोध उप प्रधान बनने पर हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान श्री राहुल मनवाल जी ने सभी वार्ड सदस्यों और उप प्रधान जी को मोतियों की माला की तरह एकजुट होकर गांव के विकास कार्यों में सहयोग करने की अपील की ।

ग्राम पंचायत उप प्रधान निर्वाचन कार्यक्रम में उपस्थित निर्वाचन अधिकारी श्रीमती ज्योति सिंग, ग्राम प्रधान राहुल मनवाल जी क्षेत्र पंचायत सदस्य अरविंद मनवाल जी, पूर्व उप प्रधान सुशीला सोलंकी जी वार्ड सदस्य सुरेंद्र मनवाल जी बिजेश पवार जी राहुल कृषाली जी श्रीमती प्रिया देवी,श्रीमती ललिता देवी,श्रीमती कविता देवी,श्रीमती ममता देवी और ग्रामवासी इंदर सिंह मनवाल जी अर्जुन सिंह मनवाल जी, जगन राणा जी आनंद मनवाल जी जगबीर मनवाल जी कृष्णा देवी रोशनी देवी राधा सोलंकी अंशिका सोलंकी वैजयंती देवी श्रीमती पूजा देवी, विशाल सोलंकी,आशीष कृषाली इस कार्यक्रम के गवाह बने

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button