टिहरी//सकलाना
राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय हटवाल गांव में 20 वर्षों की लंबी सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुई शिक्षिका बबली डोभाल को भावुक विदाई दी गई। इस अवसर पर ग्रामीणों और विधालय परिवार ने ढोल_दमाऊ के साथ उनका भव्य स्वागत व सम्मान किया और सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्र छात्राएं ने समा बांधा दिया। *विदाई समारोह में अनिता उनियाल ने कहा कि बबली डोभाल ने अपने कार्यकाल में क्षेत्र के बच्चों को न केवल शिक्षा दी बल्कि उन्हें संस्कार और जीवन मूल्यों की भी सीख दी। उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। उनके द्वारा पढ़ाए हुए अनेक विधार्थी राजकीय सेवा में गये हैं।
अपने संबोधन में बबली डोभाल ने भावुक शब्दों में कहा कि मैंने जीवन के 27 वर्ष शिक्षा क्षेत्र को समर्पित किए हैं और यहां के लोगो का स्नेह उनके लिए हमेशा अमूल्य रहेगा। समाजसेवी अनिल हटवाल ने कहा कि श्रीमती बबली डोभाल का इस क्षेत्र में शिक्षा के साथ साथ उनका परिवार जैसा माहौल रहा है। मैं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य सीता मनवाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य सरोजिनी मनवाल, ग्राम प्रधान करिश्मा हटवाल प्रधानाध्यापक श्रीमती गुड्डी देवी, हेमा रावत, सतेन्द्र सरियाल, मेहर सिंह, मदनसिह सचिन भीमसिह बचन सिंह रणवीर सिंह अंशुल नवीन सतेन्द्र सहित समस्त ग्रामवासी एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।






