उत्तराखंडयूथराजनीतिशिक्षासामाजिक

संविधान के सपनों को साकार करने का संकल्प : कर्णप्रयाग महाविद्यालय में धूमधाम से मनी अंबेडकर जयंती

कर्णप्रयाग | अंकित तिवारी : डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर डॉ. शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कर्णप्रयाग में आज उत्साह और गरिमा के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में विचारों और मूल्यों की समृद्ध अभिव्यक्ति देखने को मिली।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर राम अवतार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. अंबेडकर के बताए मार्ग पर चलकर ही हम एक सशक्त और आधुनिक भारत का निर्माण कर सकते हैं। उन्होंने छात्रों को संविधान के मूल्यों को आत्मसात करने का संदेश दिया।

राजनीति विज्ञान विभाग के प्राध्यापक डॉ. मदन लाल शर्मा ने अपने वक्तव्य में डॉ. अंबेडकर के जीवन संघर्ष और उनके द्वारा विदेशों से प्राप्त आधुनिक शिक्षा का उल्लेख करते हुए बताया कि उन्होंने सामाजिक समरसता स्थापित करने के लिए व्यापक आंदोलन चलाया। अंततः संविधान निर्माण के माध्यम से उन्होंने वंचित और कमजोर वर्गों के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की।

महाविद्यालय की प्राध्यापिका डॉ. राधा रावत ने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए हमें संविधान के आदर्शों और कानून का पालन करते हुए आगे बढ़ना होगा।

कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉ. रवींद्र कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ. चंद्रावती टम्टा, डॉ. वी. आर. अंथवाल, डॉ. प्रमिला, कीर्तिराम डंगवाल, डॉ. सीमा पोखरियाल, गब्बर सिंह सहित महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम ने सभी को डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को आत्मसात कर समाज में समानता, न्याय और भाईचारे की भावना को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button