उत्तराखंडमनोरंजनयूथशिक्षासामाजिकस्पोर्ट्स

मेंहदी के जरिए छात्राओं ने दिया महिला सशक्तिकरण का प्रभावी संदेश

कर्णप्रयाग (अंकित तिवारी)। डॉ. शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग में ‘महिला सशक्तिकरण’ विषय पर आकर्षक मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में सृजनात्मकता के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना रहा।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) राम अवतार सिंह ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां छात्राओं के आत्मविश्वास और अभिव्यक्ति को नई दिशा देती हैं। प्रतियोगिता का संचालन श्रीमती प्रमिला एवं डॉ. सीमा पोखरियाल द्वारा किया गया।

निर्णायक मंडल में हिन्दी विभाग से डॉ. राधा रावत, राजनीति विभाग से डॉ. कविता पाठक एवं संस्कृत विभाग से डॉ. चंद्रावती टम्टा शामिल रहीं। प्रतिभागियों ने महिलाओं की बहुआयामी भूमिका और सशक्तिकरण को दर्शाते हुए बेहद आकर्षक एवं संदेशपरक मेंहदी डिज़ाइन प्रस्तुत किए, जिनकी निर्णायकों ने सराहना की।

प्रतियोगिता में बीएससी चतुर्थ सेमेस्टर की शालिनी मनराल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि आंचल थपलियाल द्वितीय और संध्या रावत तृतीय स्थान पर रहीं।

इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे, जिन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम ने न केवल कला का प्रदर्शन किया, बल्कि महिला सशक्तिकरण के संदेश को भी प्रभावी ढंग से प्रसारित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button