उत्तराखंडपर्यटनमनोरंजनयूथशिक्षासामाजिक

लेखक गांव थानो में हुआ जिज्ञासा कक्ष एवं प्रयोगशाला का उद्घाटन

*लेखक गांव थानो में हुआ जिज्ञासा कक्ष एवं प्रयोगशाला का उद्घाटन*

देहरादून//थानों//डोईवाला 

देहरादून के थानों में स्थित लेखक गाँव में उत्तराखंड विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (UCOST) के संयुक्त तत्वावधान में जिज्ञासा कक्ष एवं प्रयोगशाला

“S.T.E.M (साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग एवं मैथमेटिक्स) – जिज्ञासा कक्ष एवं प्रयोगशाला” का विधिवत उद्घाटन संपन्न हुआ। जिसमें क्षेत्र के विद्यालयों के आमंत्रित प्रधानाचार्य एवं छात्र छात्राओं को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। अटल प्रेक्षागृह में आयोजित मुख्य समारोह में उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा लेखक गाँव में जिज्ञासा कक्ष का लोकार्पण किया गया। मुख्य अतिथि, उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री श्री प्रदीप बत्रा ने अपने संबोधन में कहा कि लेखक गाँव एक जीवंत प्रयोगशाला के रूप में विकसित हो रहा है, जहाँ प्रकृति और संस्कृति के सान्निध्य में ज्ञान, विज्ञान और अनुसंधान के नए आयाम सृजित किए जा सकते हैं। उन्होंने जिज्ञासा कक्ष को बच्चों के रचनात्मक और वैज्ञानिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केन्द्रीय शिक्षा मंत्री एवं लेखक गाँव के संस्थापक डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि आज लेखक गाँव में साहित्य के साथ विज्ञान की एक नई धारा भी प्रवाहित हो रही है, जो ज्ञान के समग्र विकास का मार्ग प्रशस्त करेगी। उन्होंने भारतीय ज्ञान परंपरा का उल्लेख करते हुए जिज्ञासा, चिंतन और नवाचार को भारत की वास्तविक शक्ति बताया।

विशिष्ट अतिथि के रूप में UCOST के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए जिज्ञासा को सफलता का मूल मंत्र बताया और उन्हें निरंतर प्रश्न पूछने और उनके समाधान खोजने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर यूकॉस्ट के वैज्ञानिक डॉ. ओम प्रकाश नौटियाल ने जानकारी दी कि छात्रों में विज्ञान के प्रति रुचि विकसित करने और नवाचार को प्रोत्साहित करने हेतु प्रदेश में 200 से अधिक STEM प्रयोगशालाओं की स्थापना की जा रही है। इसी क्रम में “लेखक गाँव में इस अत्याधुनिक प्रयोगशाला की स्थापना एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं छात्रों को भी सम्मानित किया गया। राजकीय बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज रानीपोखरी की प्रधानाचार्य आरती चितकारिया ने विद्यालय की और से प्रशस्ति पत्र प्राप्त किया।

कार्यक्रम में पूर्व उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. सविता मोहन, डॉ. रीमा पंत, डॉ अनुज, स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति डॉ. राकेश सुंदरियाल, सचिव बालकृष्ण चमोली, संयुक्त निदेशक डॉ. प्रदीप कोठियाल, यूकॉस्ट के जनसंपर्क अधिकारी अमित पोखरियाल, अनिल शर्मा सहित अनेक शिक्षाविद, प्रधानाचार्य, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button