उत्तराखंडयूथशिक्षासामाजिक

प्रतिभाओं का सम्मान करना जरुरी : अनिल हटवाल

थत्यूड//सकलाना//टिहरी 

आज ग्राम पंचायत हटवाल गांव में उत्तराखंड बोर्ड में उच्च स्थान प्राप्त करने पर ग्राम स्तर पर कु. आंचल को सम्मानित किया गय। कु. आंचल ने हाईस्कूल में 73% अंक प्राप्त कर न.केवल विद्यालय का अपितु गांव का नाम भी रोशन किया है।

कु. आंचल हटवाल गांव की निवासी है जो राजकीय इंटर कालेज मरोड़ा की छात्रा है। उनके पिता भरत सिंह कृषक और माता सरोजनी देवी गृहिणी हैं। सामान्य परिवार से निकली कु. आंचल आज गांव की हर बेटियों के लिए उदाहरण है जिसने अपनी लगन व मेहनत से यह मुकाम हासिल किया। कु. आंचल ने इसका श्रेय अपने विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं व अपने परिवार जनों को दिया है। वह भविष्य में शिक्षिका बनना चाहतीं हैं ।

समाजसेवी अनिल हटवाल ने बताया कि कु. आंचल ने कड़ी मेहनत और संघर्ष से हाईस्कूल में 73% अंक लाकर हमारे गांव का नाम रोशन किया है। आज आंचल को सम्मानित करके बेटियों के लिए उदाहरण प्रस्तुत किया है कि बेटियां हर क्षेत्र में बेहतर कर रही हैं। ग्राम वासियों ने आंचल।और उसके।परिजनों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए आंचल के उज्जवल भविष्य की कामना की

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button