उत्तराखंडमनोरंजनयूथशिक्षासामाजिक

राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ में आज नवीन शैक्षिक सत्र 2026-27 के पहले बैग लेस डे/प्रतिभा दिवस का आयोजन किया गया

देहरादून//रायपुर//रामगढ़

 

राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ में आज नवीन शैक्षिक सत्र 2026-27 के पहले बैग लेस डे/प्रतिभा दिवस का आयोजन किया गया। प्रतिभा दिवस के अंतर्गत विभागीय निर्देशों के अनुपालन में माता सम्मेलन का भी आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय में अध्यनरत छात्रों की माताओं ने प्रतिभाग किया। सभी कक्षा के छात्र-छात्राओं ने उपस्थित माताओं के सम्मुख आज के प्रतिभा दिवस के लिये निर्धारित गतिविधियों हिंदी, अंग्रेजी भाषा में अपना परिचय, कविता इत्यादि का प्रदर्शन किया। इसके साथ ही कक्षा 1 एवं 2 के छात्रों के लिये निर्धारित गतिविधियां अंग्रेजी के शब्द बोलना, ताली बजाना, कमर में हाथ रखकर उछलना, रंगीन चौक से रेखा खींचना, पैटर्न बनाना, रंगों के छापे लगाना तथा कक्षा तीन, चार एवं पांच के लिये स्थानीय मेले पर चर्चा, लंबाई का अनुमान लगाना तथा फिर उसे नापना, चित्रों में रंग भरना, 50 मीटर दौड़, छापे लगाना इत्यादि गतिविधियां संपन्न करवायी गयी। इससे पूर्व माता सम्मेलन में उपस्थित माताओं को राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ के प्रधानाध्यापक अरविन्द सोलंकी ने बैग लेस डे/प्रतिभा दिवस की अवधारणा पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 छात्र-छात्राओं में निहित प्रतिभाओं को निखारने के लिये अनेकों अवसर प्रदान करती है उसी के अंतर्गत प्रत्येक माह के अंतिम शनिवार को बैग लेस डे/प्रतिभा दिवस का आयोजन किया जाता है। इस तरह के कार्यक्रम के आयोजन से छात्रों के भीतर छिपी हुई प्रतिभायें प्रदर्शित होती हैं। आज उपस्थित सभी माताओं ने विद्यालय में आयोजित प्रतिभा दिवस के कार्यक्रमों की सराहना की।

साथ ही इस अवसर पर आज विद्यालय में डिटॉल बनेगा स्वास्थ्य इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित डिटॉल स्कूल हाइजीन एजुकेशन प्रोग्राम की प्रतिनिधि प्रियंका भी उपस्थित हुई। उन्होंने उपस्थित माताओं तथा छात्र-छात्राओं को स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान करते हुये स्वच्छता को अपने व्यवहार में अपनाने की आवश्यकता बतायी।

आज के बैग लेस डे/प्रतिभा दिवस कार्यक्रम में राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ के प्रधानाध्यापक अरविन्द सोलंकी, सहायक अध्यापिका मीना घिल्डियाल, मधुलिका, वीरेंद्र उनियाल, डिटॉल बनेगा स्वास्थ्य इंडिया की प्रतिनिधि प्रियंका, सीमा, रूमा देवी, जसोमति समेत सभी छात्रों मातायें उपस्थित रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button