Breakingउत्तराखंडदेश-विदेशयूथरोजगारशिक्षासामाजिक

“मन की प्रोग्रामिंग से मिलेगी सफलता की उड़ान: कर्णप्रयाग महाविद्यालय में प्रेरक व्याख्यान”

सफलता की कुंजी है सशक्त मन”: कर्णप्रयाग महाविद्यालय में गणित विभाग का प्रेरक अतिथि व्याख्यान

कर्णप्रयाग(अंकित तिवारी)।
डॉ. शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कर्णप्रयाग के गणित विभाग द्वारा बीएससी एवं एमएससी गणित के छात्र-छात्राओं के लिए एक प्रेरक अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के गणित विभाग के पूर्व प्रोफेसर एवं डीन ऑफ साइंस, प्रो. (डॉ.) डी. एस. नेगी उपस्थित रहे।

प्रो. नेगी ने अपने व्याख्यान का विषय “Mind Programming for the Better Success in Examinations” रखते हुए छात्र-छात्राओं को सफलता के लिए मानसिक तैयारी के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि जीवन की किसी भी चुनौतीपूर्ण परिस्थिति से घबराने के बजाय अपने मस्तिष्क को इस प्रकार प्रशिक्षित करना चाहिए कि वह हर स्थिति का आत्मविश्वास के साथ सामना कर सके।

उन्होंने परीक्षा के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए आवश्यक मानसिक संतुलन, सकारात्मक सोच और रणनीतिक तैयारी के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की। व्याख्यान के दौरान प्रो. नेगी ने छात्र-छात्राओं से संवाद स्थापित करते हुए उनके अनुभवों को भी साझा कराया, जिससे कार्यक्रम और अधिक संवादात्मक एवं प्रभावशाली बन गया।

कार्यक्रम के समापन पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) राम अवतार सिंह ने मुख्य वक्ता का आभार व्यक्त करते हुए इस प्रकार के ज्ञानवर्धक आयोजनों की सराहना की। उन्होंने छात्र-छात्राओं को आगामी सम सेमेस्टर परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु शुभकामनाएं भी प्रेषित कीं।

कार्यक्रम का सफल संचालन गणित विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. विनोद चन्द्र द्वारा किया गया।

इस अवसर पर डॉ. मानवीरेन्द्र सिंह कंडारी, डॉ. मृगांक मलासी, डॉ. चंद्रमोहन जनस्वान, डॉ. कमल किशोर, डॉ. पूजा भट्ट, डॉ. रविंद्र नेगी, डॉ. हरीश बहुगुणा, डॉ. दिशा शर्मा सहित महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह व्याख्यान छात्र-छात्राओं के लिए न केवल शैक्षणिक बल्कि मानसिक रूप से भी अत्यंत प्रेरणादायक सिद्ध हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button