Breakingउत्तराखंडमनोरंजनयूथशिक्षासामाजिकस्पोर्ट्सस्वास्थ्य

कठपुतली और गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को मिला नया अनुभव

हरिद्वार(अंकित तिवारी)। शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार जनपद हरिद्वार के लक्सर के राजकीय प्राथमिक विद्यालय, भिक्कमपुर में 27 मई 2026 से 02 जून 2026 तक चलने वाले “भारतीय भाषा समर कैंप 2026” का शुभारंभ किया गया।

 

विद्यालय के प्रधानाध्यापक योगेश कुमार ने बताया कि समर कैंप का उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय भाषाओं के प्रति रुचि विकसित करना, रचनात्मक क्षमता को बढ़ावा देना तथा खेल-खेल में सीखने की प्रक्रिया को मजबूत बनाना है।

कैंप के दौरान बच्चों के लिए कला एवं शिल्प, कहानी एवं नैतिक शिक्षा, योग एवं स्वास्थ्य, खेलकूद तथा रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

सहायक अध्यापक कौशिक तिवारी ने बताया कि विद्यालय में आयोजित होने वाले इस विशेष शिविर में बच्चों को सीखने, खेलने, नई चीजें खोजने और व्यक्तित्व विकास का अवसर मिलेगा। विद्यालय में आयोजित गतिविधियों की जानकारी प्रतिदिन विभाग को उपलब्ध कराई जाएगी।

उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग के अनुसार राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत बहुभाषिकता एवं विविधता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह समर कैंप आयोजित किया जा रहा है, जिससे विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके।
इस मौके पर संकुल भिक्कमपुर जीतपुर सीआरसी सलमान अंसारी , अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button