थत्यूड़//सकलाना
टिहरी जनपद के विकासखण्ड जौनपुर के शहीदों की भूमि सकलाना के ग्राम पंचायत मझगांव वीरनगर में स्वगीर्य ठाकुर वीर सिंह कंडारी स्मृति मेले का भव्य आयोजन किया गया; जिसमें स्वगीर्य ठाकुर वीर सिंह कंडारी जी को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा एक गोष्ठी के माध्यम से ठाकुर वीर सिंह कंडारी जी के कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। ठाकुर वीर सिंह कंडारी जी का जन्म 21/04/1921 मझगांव सकलाना में हुआ। सामाजिक कार्य शिक्षा के क्षेत्र में गांव गांव में विद्यालय खुलवाए, अपने पैसे देकर विद्यालय के लिए भूमि दान दी। शराब विरोधी आंदोलन चलाए, रास्ते बनवाए, जंगली जानवरों के लिए चहल का निर्माण जैसे अनेक कार्य उनके द्वारा किए गए।
पूरे क्षेत्र में उनको दानवीर के नाम से जाना जाता है। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में ग्राम प्रधान गोपाल कंडारी, मंडल अध्यक्ष भाजपा जय सिंह सजवाण, क्षेत्र पंचायत सदस्य यशपाल कंडारी,शाखा प्रबंधक गुसाई , सामाजिक कार्यकर्ता अनिल हटवाल, कमलेश सकलानी, अतुल रमोला, समिति अध्यक्ष गोविंद कंडारी, सुरेन्द्र सिंह (गांधी) पंकज उनियाल श्रीमती सुशीला कंडारी,राज कंडारी कुशल कंडारी राजू देवी, रिबु, शिबू कंडारी आदि उपस्थित थे।






