उत्तराखंडमनोरंजनयूथशिक्षासामाजिक

हटवाल गांव में श्रीदेव सुमन जी की 110 वीं जयंती मनाई गई

टिहरी//सकलाना

आज रा. प्रा. वि. हटवाल गांव में महान स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद श्री देव सुमन जी की 110 वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित कर याद किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री सतेन्द्र सरियाल ने छात्र छात्राओं को बताया कि श्री देव सुमन का जन्म 25 मई 1916 को टिहरी के जौल गांव में हुआ था।

उनके द्वारा राजशाही की दमन नितियों का विरोध किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता अनिल हटवाल ने कहा कि श्रीदेव सुमन जैसे व्यक्ति हमारे क्षेत्र से हुए हैं यह हमारे लिए गौरव की बात है। श्री देव सुमन जी ने लंबे समय तक राजशाही के खिलाफ लड़ाई लडी। ऐसे महापुरुष को उनकी जयंती पर शत शत नमन। श्री प्रदीप उनियाल ने कहा श्री देव सुमन जैसा व्यक्तित्व जिसने राजशाही के खिलाफ ऐतिहासिक 84 दिनों की भूख-हड़ताल की हमारे लिए प्रेरणास्रोत हैं।

उन्होंने प्रजामडल के माध्यम से आंदोलन किया। उनकी मृत्यु 25 जुलाई 1944 को हुई। श्रद्धांजलि में शिक्षिका अंजू कंडारी, दिव्य ज्योति, रिया वरुण, मीरा आदि छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button