Breakingउत्तराखंडदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनयूथराजनीतिरोजगारशिक्षासामाजिक

प्रो. गिरिजा पांडेय ने किया कर्णप्रयाग क्षेत्रीय केंद्र का निरीक्षण

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के निदेशक क्षेत्रीय सेवाओं ने किया कर्णप्रयाग क्षेत्रीय केंद्र एवं अध्ययन केंद्र का निरीक्षण

कर्णप्रयाग(अंकित तिवारी)। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के निदेशक क्षेत्रीय सेवाएं प्रोफेसर गिरिजा पांडेय ने क्षेत्रीय केंद्र कर्णप्रयाग तथा विश्वविद्यालय के अध्ययन केंद्र डॉ. शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कर्णप्रयाग का भ्रमण कर वहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय केंद्र कर्णप्रयाग में निदेशक  का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में क्षेत्रीय निदेशक डॉ. आर.सी. भट्ट, सहायक निदेशक प्रियंका लोहानी, अध्ययन केंद्र समन्वयक डॉ. एम.एस. कंडारी, उमेश पुरोहित तथा संतोष ढौंडियाल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

भ्रमण के दौरान क्षेत्रीय निदेशक डॉ. आर.सी. भट्ट एवं सहायक निदेशक प्रियंका लोहानी ने क्षेत्रीय केंद्र तथा अध्ययन केंद्र द्वारा संचालित शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों, विद्यार्थियों को प्रदान की जा रही सुविधाओं तथा विभिन्न कार्यों की प्रगति से निदेशक  को अवगत कराया।

प्रोफेसर गिरिजा पांडेय ने क्षेत्रीय केंद्र एवं अध्ययन केंद्र की पत्रावलियों, अभिलेखों, पुस्तक भंडार तथा अन्य प्रशासनिक व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया तथा गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक सेवाओं के निरंतर विस्तार पर बल दिया।

इस अवसर पर प्रोफेसर ओझा भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ तथा विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने पर विचार-विमर्श किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button