Breakingउत्तराखंडदेश-विदेशयूथसामाजिक

वॉइस ऑफ मीडिया की 28 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, उत्तराखंड के सुमित तिवारी बने राष्ट्रीय समन्वयक

16 राज्यों और 2 केंद्रशासित प्रदेशों के प्रतिनिधियों को मिली जिम्मेदारी, पत्रकारों के राष्ट्रीय सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम

नई दिल्ली(अंकित तिवारी)। देशभर के पत्रकारों को एक सशक्त राष्ट्रीय मंच पर संगठित करने की दिशा में वॉइस ऑफ मीडिया (VOM) इंटरनेशनल फोरम ने अपनी 28 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। नई कार्यकारिणी में 16 राज्यों और 2 केंद्रशासित प्रदेशों के प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है। उत्तराखंड के सुमित तिवारी को राष्ट्रीय समन्वयक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिसे राज्य के पत्रकारों के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

संगठन ने महाराष्ट्र के अनिल म्हस्के को राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा तमिलनाडु के चक्रा राजशेखर को राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया है। क्षेत्रीय नेतृत्व के तहत हरियाणा के बंसीलाल पंचाल को उत्तर क्षेत्र, ओडिशा के पर्वत कुमार मिश्रा को पूर्वी क्षेत्र, त्रिपुरा के कौशिक अधिकारी को पूर्वोत्तर क्षेत्र तथा तमिलनाडु के बालाजी ए. को दक्षिण क्षेत्र का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में मध्य प्रदेश के निरंजन शर्मा, पश्चिम बंगाल के सुमन गांगुली, महाराष्ट्र के श्रीकृष्ण चांडक तथा दिल्ली के अशोक वानखेड़े को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं राष्ट्रीय समन्वयक के रूप में उत्तर प्रदेश की अंजली दुबे, हरियाणा की रंजना शुक्ला, त्रिपुरा के हराधन पॉल एवं दयानंद चौधरी, उत्तर प्रदेश के हरिशेंद्र निषाद, ओडिशा के शिबानंद पटनायक, उत्तराखंड के सुमित तिवारी तथा मणिपुर के ज्योतिंद्र सिंह को नियुक्त किया गया है।

राष्ट्रीय संगठन मंत्री के रूप में मध्य प्रदेश के गिरीश भटेले, नागालैंड के ओकेनजीत सुंधाम, पश्चिम बंगाल के अमित रॉय, हिमाचल प्रदेश की पारुल शर्मा तथा गुजरात के हितेश मारू को दायित्व सौंपा गया है। इसके अलावा केरल के सुनील जोसेफ, राजस्थान के उत्तम दीक्षित, असम की स्वप्ना दत्ता, जम्मू-कश्मीर के अक्षित महाजन तथा बिहार के राजेश दुबे को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।

संगठन के अनुसार, नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा, सामाजिक सुरक्षा, संगठनात्मक विस्तार, व्यावसायिक प्रशिक्षण और राष्ट्रीय स्तर पर पत्रकारों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने के लिए कार्य करेगी। विभिन्न राज्यों, भाषाओं और संस्कृतियों का प्रतिनिधित्व करने वाली यह टीम वॉइस ऑफ मीडिया के अखिल भारतीय स्वरूप को और अधिक मजबूत बनाएगी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल म्हस्के ने कहा कि वॉइस ऑफ मीडिया केवल एक संगठन नहीं, बल्कि पूरे देश के पत्रकारों का परिवार है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई कार्यकारिणी पत्रकारों के हितों की रक्षा और संगठन के राष्ट्रीय विस्तार को नई गति देगी।

संस्थापक एवं अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप काले ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नई टीम पत्रकार सशक्तिकरण के मिशन को देश के प्रत्येक कोने तक पहुंचाने और संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button