उत्तराखंडयूथशिक्षासामाजिकस्वास्थ्य

नर्सेज सर्विसेज़ एसोसिएशन का द्विवार्षिक अधिवेशन सम्पन्न हुआ

देहरादून//डोईवाला

दिनांक 26 सितंबर 2026 को उत्तराखंड नर्सेज सर्विसेज़ एसोसिएशन का देहरादून स्थित शिवालिक होटल में द्विवार्षिक अधिवेशन सम्पन्न हुआ । अधिवेशन में प्रदेश भर के नर्सिंग सदस्यों ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया । अधिवेशन के दौरान नई कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। कार्यकारिणी के प्रदेश अध्यक्ष हरिकृष्ण बिजल्वाण, प्रदेश महामंत्री गिरीश उनियाल, प्रदेश कोषाध्यक्ष पद पर श्रीमती छवि घड़ियाल को चुना गया। संगठन की नई कार्यकारिणी चुने जाने के बाद सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल मालाओं से संगठन के सदस्यों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष हरिकृष्ण बिजल्वाण जी ने सभी सम्मानित सदस्यों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर श्री हरिकृष्ण बिजल्वाण जी ने उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि आपने जिस विश्वास से मुझे चुना है मैं उस पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करूंगा। उन्होंने कहा कि मेरे संकल्प पत्र में जो घोषणाएं हैं उनको पूरा करने के लिए दिन रात कार्य करूंगा।

कुल मतदान 594

कोषाध्यक्ष पद हेतू प्राप्त मत

1.मनीष कुमार पाल 119

2.ज्योत्सना उपाध्याय 232

3.छवि घिल्डियाल 236

महामंत्री पद हेतू प्राप्त मत

1. प्रेमलता रावत 54

2.शालिनी त्यागी 114

3.गोविंद सिंह रावत 133

4.दीप्ति पंत। 136

5.गिरिश उनियाल 143

अध्यक्ष पद हेतू प्राप्त मत

1.मीनाक्षी जखमोला 17

2.संजय नौटियाल 81

3.गिरिश चंद 94

4.भारती जुयाल 189

5.हरिकृष्ण बिजलवान 205

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button