उत्तराखंडमनोरंजनयूथशिक्षासामाजिक

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मां सुरकडा खण्ड भरवाकाटल मंडल में युवा संगम कार्यक्रम

थत्यूड//सकलाना//भरवाकाटल

जौनपुर ब्लॉक के सकलाना क्षेत्र के भरवाकाटल मंडल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मां सुरकडा खण्ड द्वारा युवा संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य वक्ता जिला संघ चालक सत्य प्रसाद सेमवाल प्रधानाचार्य रामावतार व कथा वाचक वेद व्यास हरिकृष्ण उनियाल जय सिंह आजवाण ने शुभारंभ मां भारती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया जिसमें छात्र छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं खेल कूद में अंताक्षरी प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम किए गए।

मुख्य वक्ता जिला संघ चालक सत्य प्रसाद सेमवाल जी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बारे में विस्तृत जानकारी दी कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने शताब्दी वर्ष मना रहा है जिसके माध्यम से युवाओं के लिए विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है आज युवा मोबाइल नशें की ओर बढ़ रहा है उनको आध्यात्मिक संस्कार दिया जाना चाहिए।कथा वाचक श्री वेद व्यास जी ने हिंदू राष्ट्र के बारे में जानकारी दी कि कैसे हम सब मिलकर भारत को फिर से विश्व गुरु बना सकते हैं। युवाओं को अपने धर्म के प्रति जागरूकता करना आवश्यक है।

कार्यक्रम संयोजक हरिकृष्ण उनियाल ने सफल आयोजन के लिए सभी का धन्यवाद किया। मंच संचालन ओमप्रकाश पवार ने किया कार्यक्रम में प्रधान सूरत कठैत क्षेत्र पंचायत सूरत कठैत सुनील राणा देवेन्द्र राणा मुकेश पवार मंजीत पवार देवेन्द्र पवार दिनेश भट्ट सुनीता नेगी सुमन अजवाण सामाजिक कार्यकर्ता अनिल हटवाल दिनेश उनियाल महावीर धनोला हरीश भट्ट मतेन्द्र सिंह सहित क्षेत्रिए जनमानस युवा मातृशक्ति उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button