उत्तराखंडधर्म-कर्ममनोरंजनयूथशिक्षासामाजिक

संस्कृत ग्राम भोगपुर में जल्दी बनेगा संस्कृत भवन: डॉ. चंडी प्रसाद घिल्डियाल

देहरादून//भोगपुर 

राष्ट्र गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर आज देश भर में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा वंदे मातरम गीत का गायन किया गया। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर दाबड़ा, भोगपुर में वंदे मातरम गायन के इस पावन अवसर पर सैकड़ो की संख्या में छात्र, अभिभावक और स्थानीय ग्रामवासी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सहायक निदेशक संस्कृत शिक्षा डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल जी ने शिक्षकों, छात्रों और ग्राम वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि वंदे मातरम् का इतिहास आजादी के आंदोलन के समय से है। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् हमारी संस्कृति, स्वतंत्रता, राष्ट्र प्रेम का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि जल्दी ही संस्कृत ग्राम भोगपुर में संस्कृत भवन का निर्माण कराया जाएगा।

इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में कार्यक्रम में बोलते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के देहरादून विभाग के सह विभाग प्रचारक ललित शंकर जी ने कहा कि वंदे मातरम ही वह गीत है जिसकी ध्वनि कानों में पड़ते ही आजादी के दीवाने घरों से निकल पड़ते थे। सामाजिक कार्यकर्ता श्री संजीव कुमार तिवारी ने इस अवसर पर वंदे मातरम गीत की भूमिका सबके सम्मुख रखी।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्य मंत्री विनोद उनियाल जी ने इस अवसर पर मातृशक्ति से आग्रह किया कि स्वरोजगार को अपनाकर ही हम आत्मनिर्भर बन सकते हैं।उन्होंने मातृशक्ति को विश्वास दिलाया कि स्वरोजगार के क्षेत्र में सरकार हर संभव मातृशक्ति का सहयोग करेगी। ठीक 11:00 कार्यक्रम में उपस्थित छात्रों शिक्षकों एवं ग्राम वासियों द्वारा बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय जी द्वारा लिखित राष्ट्रगीत वंदे मातरम का सामूहिक गायन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री अविनाश पोखरियाल जी ने इस पुनीत कार्य में अभिभावकों के बड़ी संख्या में उपस्थित रहने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह विद्यालय प्रगति पथ पर अग्रसर है। इसके लिए सभी का सहयोग अपेक्षित है। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती दीपा बिष्ट जी ने कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों और अतिथि जनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपकी उपस्थिति ही हमारा संबल है और आपके मार्गदर्शन में ही यह विद्यालय उन्नति के पथ पर अग्रसर है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री अविनाश पोखरियाल जी ने की तथा कार्यक्रम का संचालन संस्कृत ग्राम भोगपुर में संस्कृत शिक्षक का दायित्व निर्वहन कर रहे श्री अरुण दीप पंत जी ने किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के देहरादून जनपद के समरसता प्रमुख श्री अशोक कपरूवाण जी, हर घर फौजी अभियान के संचालक श्री विक्रम सिंह भंडारी जी, मौजा रानी पोखरी की ग्राम प्रधान श्रीमती अरुणा भंडारी जी, श्री विजेंद्र सिंह नेगी जी, सेवानिवृत शिक्षक श्री राजेंद्र प्रसाद तिवारी जी, क्षेत्र पंचायत सदस्य आयुष मल्ल जी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ देहरादून जनपद के प्रचार प्रमुख अधिवक्ता श्री बहुगुणा जी, सामाजिक कार्यकर्ता श्री संजीव कुमार तिवारी जी, श्रीमती पुष्पा बड़थ्वाल जी, श्रीमती अनीता जी, श्री विजेंद्र नेगी जी, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य, पदाधिकारी, शिक्षक, अभिभावक, समाज के प्रबुद्ध नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button