उत्तराखंडयूथशिक्षासामाजिक

हमें अपने कर्तव्य का पालन पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ करना होगा : डी. पी. अंथवाल

जनगणना 2027 के द्वितीय चरण

टिहरी गढ़वाल

जनगणना राष्ट्रीय कार्यक्रम है; जिसमें हमें अपना योगदान देने का अवसर मिल रहा है। यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है। हमें अपने कर्तव्यों का पालन पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ करना होगा।

उक्त विचार जनगणना 2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना) के प्रशिक्षण के अवसर पर तहसील सभागार नई टिहरी में पर्यवेक्षकों और प्रगणकों को संबोधित करते हुए प्रशिक्षक डी.पी. अंथवाल जी ने व्यक्त किए। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य में हम सबकी सहभागिता हमारे लिए प्रसन्नता की बात है। और नया अनुभव भी हमको प्राप्त होगा। श्री अंथवाल जी ने कहा कि आजादी के बाद यह आठवीं जनगणना होगी लेकिन डिजिटल रूप में की जानी वाली यह जनगणना पहली गणना होगी।* उन्होंने कहा की उत्तराखंड में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण में जनसंख्या गणना का कार्य घर-घर जाकर 1 दिसंबर 2026 से प्रारंभ होगा जो कि 4 जनवरी 2027 तक चलेगा। उन्होंने बताया कि 40 प्रश्नों की सूची तैयार की गई है। जिसके आधार पर हमें घर घर जाकर हर व्यक्ति से सही-सही वास्तविक जानकारी प्राप्त करनी है।

प्रशिक्षक मुकेश बहुगुणा जी ने इस अवसर पर प्रशिक्षणार्थियों को जनसंख्या गणना के दौरान उत्तरदाताओं से पूछे जाने वाले प्रश्नों पर चर्चा करते हुए कहा कि बहुत से प्रश्न संवेदनशील हैं। इसलिए उत्तरदाता को विश्वास में लेकर सही जानकारी प्राप्त करने का हम प्रयास करें।

उन्होंने कहा कि इस जनसंख्या गणना में आयु, जाति,व्यवसाय, मातृभाषा धर्म, लिंग, स्थाई निवास, वैवाहिक स्थिति, दिव्यांगता आदि संवेदनशील प्रश्नों के जवाब प्राप्त करते समय बहुत संवेदनशीलता की आवश्यकता है। श्री बहुगुणा जी ने कहा कि इस पुनीत राष्ट्रीय कार्य में हम सबकी सहभागिता पूर्ण मनोयोग और पूर्ण समर्पण के साथ होनी चाहिए। प्रशिक्षणार्थियों द्वारा विभिन्न प्रश्नों पर तार्किक और व्यावहारिक चर्चा में सक्रिय हिस्सेदारी निभाई गई। तहसील सभागार में चल रहे प्रशिक्षण में हरीश बडोनी, उदय सिंह मनवाल, देवेंद्र सिंह रावत, मुकेश उनियाल, बलराम सिंह आर्य, चिंतामणि डंगवाल, मिराज बानो, सविता बडोनी, प्रतिमा रौतेला, राहुल सजवाण, बीना सजवाण, प्रांजल कुमार, यशपाल सिंह रावत, गौरव सिंह, दिव्या भट्ट, ममता पेटवाल, रविकांत गैरोला, दीपक थपलियाल, सुनील असवाल, जगदीश ग्रामीण आदि उपस्थित रहे।

दूसरी ओर क्रीड़ा हाल नई टिहरी में चल रहे तीसरे बैच के प्रशिक्षण में प्रशिक्षक डॉक्टर नरेंद्र कुमार गुप्ता और श्री संतोष सकलानी जी द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को जनसंख्या गणना के समय आने वाली व्यावहारिक कठिनाइयों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। श्री संतोष सकलानी जी ने प्रगणकों से आग्रह किया कि उत्तरदाताओं से प्रेम पूर्ण व्यवहार करते हुए इस प्रकार से प्रश्न पूछे जाएं ताकि बच्चों, बुजुर्गों या महिलाओं को कोई हिचक या व्यक्तिगत जानकारी देने में कोई कठिनाई महसूस न हो। उन्होंने कहा कि उत्तरदाता से यह जानकारी अवश्य ली जाए कि उसने पहले अन्य स्थान पर अपनी गणना तो नहीं कराई है। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति चाहे वह बेघर ही क्यों न हो इस जनगणना में छूटना नहीं चाहिए। कुल मिलाकर जनगणना 2027 के लिए अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षकों ने कमर कस ली है। *श्री संतोष सकलानी जी ने बताया कि 15 नवंबर से 30 नवंबर तक कोई भी व्यक्ति अपनी स्व गणना कर सकता है।* उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजी का युग है। आज की युवा पीढ़ी टेक्नोलॉजी में पारंगत है ;तो हमें उसका उपयोग करने के लिए उन्हें प्रोत्साहित भी करना चाहिए। इससे प्रगणकों को भी जनसंख्या गणना करने में आसानी रहेगी और समय की बचत होगी।

प्रशिक्षकों ने जानकारी देते हुए कहा कि उत्तराखंड में जनगणना 1 दिसंबर 2026 से शुरू होगी और 4जनवरी 2027 तक चलेगी। ध्यातव्य है कि विधानसभा चुनाव की वजह से चुनावी राज्यों में अलग अलग तिथियां निर्धारित की गई हैं। देश के शेष राज्यों में जनगणना एक साथ होगी। इस जनगणना की बहुत सी विशेषताएं भी हैं। जैसे यह जनगणना पहली बार डिजिटल जनगणना होगी। पहली जातिगत गणना होगी, और पहली बार आप खुद ऑनलाइन अपनी गणना भी कर सकेंगे।

हर सदस्य से पूछे जायेंगे 40 मुख्य प्रश्न। नाम, पता, जन्मस्थान, शिक्षा, विवाह के समय आयु, कार्य, मातृभाषा, अन्य भाषा, साक्षरता, डिजिटल साक्षरता, कोविड टीकाकरण, दिव्यांगता, बैंक खातों की संख्या, आधार कार्ड नंबर, मोबाइल नंबर, वोटर आईडी नंबर, पासपोर्ट नंबर, ड्राइविंग लाइसेंस….. ऑफलाइन /ऑनलाइन कोई दस्तावेज नहीं मांगा जाएगा।

सही जानकारी देना हर उत्तरदाता की जिम्मेदारी है। दो जगह गणना नहीं करानी है। यह राष्ट्रीय कार्य है। ये आंकड़े देश के लिए योजना बनाने में मदद करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button