उत्तराखंडधर्म-कर्ममनोरंजनयूथसामाजिक

हटवाल गांव में भव्य जागरण मंडान का आयोजन

थत्यूड//सकलाना 

जौनपुर ब्लाक के सकलाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत हटवाल गांव में दीपावली के अवसर पर भव्य रात्रि जागरण मडान का आयोजन किया गया। जिसमें मां लक्ष्मी की पूजा कर सामूहिक भैलो व मडान लोकगीत जागर पवाडा नृत्य के साथ शुभारंभ हुआ।

जागर नृत्य में खूब झूमे ग्रामीण कहां इस प्रकार का आयोजन क्षेत्र में पहली बार हो रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान श्रीमती करिष्मा हटवाल सामाजसेवी हुकम सिंह हटवाल ने कहा कि हमें संस्कृति का संरक्षण हम सब सामूहिक रूप से करना चाहिए। जहां एक ओर हमारी संस्कृति विलुप्त हो रही है ऐसे में यह आयोजन आने वाली पीढ़ी के लिए एक उदाहरण है। कार्यक्रम संयोजक अनिल हटवाल ने कहा कि पहली बार इस प्रकार का आयोजन क्षेत्र में हो रहा है जिससे ग्रामीणों में काफी उत्साह है खासकर युवाओं में जो अपनी संस्कृति के प्रति जागरूक हो रहें हैं और संस्कृति का संरक्षण कर रहे हैं दीपावली का यह पर्व उत्साह और उमंग भरा है।

कार्यक्रम में रोहित मतेद्र राजपाल अंशुल हटवाल नवीन सिंह देवेंद्र सिंह विरेन्द्र सिंह गजेन्द्र हटवाल सचिन हटवाल जितेन्द्र अनार सिंह केशव महेश नीतिन सतेंद्र आदि भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button