देहरादून//रायपुर//बड़ासी
बड़ासी ग्रांट में हो रही रामलीला के सातवें दिन भक्तों को संबोधित करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सूरत सिंह नेगी जी ने कहा कि हम राम के साथ लक्ष्मण की बात करते हैं, हनुमान की भी बात करते हैं, पर हम भरत की बात नहीं करते हैं; जबकि भरत ने जो त्यागअपने बड़े भाई के लिए किया वह लक्ष्मण से कम नहीं था। श्री सूरत सिंह नेगी जी ने कहा कि जब श्री भरत जी को पता चला कि वन में श्री राम धरती पर सोते हैं तो उन्होंने अपने ही भवन में एक गड्ढा खुदवा कर पुराल बिछाकर वहां सोने का निर्णय लिया और कहा मेरे प्रभु श्री राम धरती पर सोते हैं और मैं उनसे छोटा हूं तो मैं उनके बराबरी में कैसे सो सकता हूं। प्रभु के 24 अवतारों में जो दो अवतार प्रमुख थे। श्री कृष्ण और श्री राम । श्री कृष्ण के अवतार को हमें स्मरण करना चाहिए और श्री राम का अवतार हमें अपने जीवन में उतारना चाहिए।
इस अवसर पर दर्शकों को संबोधित करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता श्री रमेश सोलंकी जी ने भी कहा कि स्वर्गीय अमीचंद भारती जी की इस तपस्थली को मैं प्रणाम करता हूं जिन्होंने इस आयोजन की नींव रखी। कांग्रेस नेता सागर मनवाल जी ने भी भक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि श्री आदर्श रामलीला कमेटी के इस कार्य के लिए जितनी सराहना हम कर सकते हैं वह कम है। हम सबको इस पुनीत कार्य के लिए हमेशा आगे रहना चाहिए और रामलीला के आयोजन में सहयोग करना चाहिए। कांग्रेस नेता सूरत सिंह नेगी जी के साथ आये उनकी सुपुत्री आकांक्षा नेगी जी ने भी गढ़वाली में भक्तों को संबोधित करते हुए कहां की जहां आज के युवा रील देखने में अपना समय व्यतीत कर रहे हैं तो वहीं अगर कुछ समय रामलीला देखने में भी व्यतीत करें तो यह उनके लिए अमृत के समान होगा और अंत में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोहित उनियाल जी ने भी भक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम जो भी कर पा रहे हैं उसके पीछे राम शक्ति ही है जो हम बुराई से लड़ रहे हैं सामाजिक कार्य कर रहे हैं और जो भी कार्य कर रहे है वह सिर्फ़ राम शक्ति है कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आए राम भक्त वरिष्ठ कांग्रेस नेता सूरत सिंह नेगी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहित उनियाल जी ,वरिष्ठ कांग्रेस नेता सागर मनवाल, समाज सेवक रमेश सोलंकी, जितेंद्र बिष्ट ,आकांक्षा नेगी, शुभम रावत, दीपेंद्र कोठारी, महेश चंद्र जी, और रामलीला कमेटी रानी पोखरी के पदाधिकारी ने राम मंदिर में अपनी हाजरी लगाई।
इस अवसर पर श्री आदर्श रामलीला समिति बड़ासी ग्रांट के पदाधिकारी, सभी कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। श्री आदर्श रामलीला समिति के पदाधिकारियों ने स्थानीय निवासियों से आग्रह किया कि कलाकारों के उत्साहवर्धन के लिए आप सभी प्रतिदिन अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें।






