देहरादून//रायपुर/बड़ासी
श्री आदर्श रामलीला समिति, बड़ासी, देहरादून में आयोजित रामलीला में उद्घाटन समारोह में राम साहित्य पर शोध कार्य करने वाले डाॅक्टर सुशील कोटनाला ने राम को धर्म का साकार रूप बताया …… उन्होंने शाश्वत जीवन मूल्यों को ही धर्म बताते हुए राम के सम्पूर्ण जीवन को धर्म के लिए समर्पित बताया। राम के जीवन का लक्ष्य ही धर्म रक्षा था। धर्म कोई पूजा पद्धति नहीं अपितु मानवीय मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता है। कोई दु:खी न रहे,सभी सुखी रहें और समाज में मर्यादा बनी रहे,यही राम के जीवन का सन्देश है। भारत से श्रमिकों को लेकर अंग्रेजों ने जिन-जिन निर्जन टापुओं अथवा अपने औपनिवेशिक देशों में उनसे कठोर श्रम करवाया,उन अज्ञात स्थानों पर अनपढ़ भारतीय श्रमिकों के अवलम्बन राम ही थे।* रामचरितमानस की चौपाइयों और हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए उन्होंने अपनी संस्कृति तथा धर्म की रक्षा के साथ-साथ राजनीतिक जागरूकता भी प्राप्त की, *कालान्तर में वे माॅरीशस, त्रिनिदाद और टोबैगो,फीजी, गुयाना आदि देशों के शासक भी बने जो आज भी उन देशों के शासन में प्रभावी भूमिका में हैं।




